{"_id":"632203bb6587c31f05281544","slug":"during-the-celebration-of-the-birthday-close-to-the-mla-clashed","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : जन्मदिन का जश्न मनाने के दौरान विधायक के करीबी भिड़े, जमकर चले लात, जूते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : जन्मदिन का जश्न मनाने के दौरान विधायक के करीबी भिड़े, जमकर चले लात, जूते
Wed, 14 Sep 2022 10:09 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 14 Sep 2022 10:09 PM IST
सार
मृदुल व बृजनंदन के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। देखते ही देखते उनके बीच मारपीट होने लगी। वहां मौजूद दूसरे लोग बीच-बचाव करते रहे। नगर कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : Demo Pic
विस्तार
शहर के हादीगंज स्थित होटल में जन्मदिन का जश्न मनाने पहुंचे सदर विधायक के करीबी बताए जा रहे लोगों के बीच मारपीट हो गई। शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। नगर कोतवाली के चिलबिला निवासी बृजनंदन उमरवैश्य सोमवार को हादीगंज स्थित सिद्धार्थ होटल में अपने परिचित के जन्मदिन में शामिल होने आया था। यहां सदर विधायक के करीबी बताए जा रहे मृदुल गुप्ता व अभिषेक उमरवैश्य समेत अन्य लोग भी मौजूद थे। बृजनंदन भी विधायक के करीबी बताए जाते हैं।
विज्ञापन
मृदुल व बृजनंदन के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। देखते ही देखते उनके बीच मारपीट होने लगी। वहां मौजूद दूसरे लोग बीच-बचाव करते रहे। नगर कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन