{"_id":"63655ccec19e026315099e5d","slug":"during-the-capture-the-serpent-bit-the-snake-charmer-died-pratapgarh-news-ald3452542188","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़ने के दौरान नागिन ने सपेरे को डसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकड़ने के दौरान नागिन ने सपेरे को डसा, मौत
विज्ञापन
नाग व नागिन को पकड़ने पहुंचे संपेरे को नागिन ने डस लिया। जहर फैलने से उसकी मौत हो गई। सपेरे के घर में कोहराम मच गया।
कोहंड़ौर थाना क्षेत्र के हरदोई गांव का रहने वाला संपेरा तुलसी राम (40) शुक्रवार की शाम धरौली मुफरीद गांव में नाग व नागिन को पकड़ने गया था। तुलसीराम ने पहले नाग को पकड़ लिया। उसे पिटारे में बंद करने के बाद नागिन की तलाश करने लगा। करीब आधे घंटे बाद नागिन भी मिल गई।
नागिन को भी उसने पकड़ लिया, मगर मौका पाकर नागिन ने तुलसीराम को डस लिया। लोगों ने उसे राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन रोते बिलखते शव लेकर घर लौट गए। संवाद