{"_id":"66f698d2904928983f037bd9","slug":"durga-pandal-being-prepared-on-the-theme-of-laxman-jhula-pratapgarh-news-c-3-ald1030-465437-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: लक्ष्मण झूले और बद्रीनाथ धाम की थीम पर तैयार हो रहे दुर्गा पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: लक्ष्मण झूले और बद्रीनाथ धाम की थीम पर तैयार हो रहे दुर्गा पंडाल
विज्ञापन
शहर में इस बार कहीं बद्रीनाथ धाम तो कहीं पर लक्ष्मण झूले की थीम पर पंडाल तैयार हो रहे हैं। कोलकाता से आए कारीगर अजीतनगर रामलीला मैदान में 75 फीट ऊंचे पंडाल को ब्रदीनाथ धाम का आकार दे रहे हैं। 2.52 लाख रुपये से तैयार हो रहे इस पंडाल में पहली बार नौ देवियां विराजेंगी। अब तक यहां मां दुर्गा की ही प्रतिमा स्थापित की जाती थी। वहीं, हनुमान मंदिर चिलबिला में भी लक्ष्मण झूले की आकृति का 25 फीट ऊंचा दुर्गा पूजा पंडाल तैयार हो रहा है। जिसपर डेढ़ लाख रुपये खर्च होंगे।
श्री नवदुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में अजीत नगर में इस बार भव्य पंडाल तैयार हो रहा है। पंडाल को कोलकाता के 12 कारीगर तैयार कर रहे हैं। समिति के महामंत्री जितेंद्र ने बताया कि यह पंडाल सबसे ऊंचा होगा।
चिलबिला हनुमान मंदिर के पंडाल में लक्ष्मण झूले की आकृति
जय मां दुर्गा पूजा समिति के द्वारा हनुमान मंदिर चिलबिला में लक्ष्मण झूले को तैयार करने के लिए कोलकाता व लालगंज के कारीगरों को बुलाया गया। संरक्षक रोशनलाल उमरवैश्य ने बताया कि इसे लक्ष्मण झूले की थीम पर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
पंडाल पर महंगाई की मार
रामलीला मैदान में बन रहा पंडाल 2.50 लाख रुपये में तैयार होगा। जबकि बीते वर्ष इसे डेढ़ लाख रुपये बना दिया गया था। वहीं, चिलबिला हनुमान मंदिर के पंडाल को तैयार करने में पिछले साल 90 हजार रुपये खर्च हुए थे। आयोजक के मुताबिक महंगाई के कारण कारीगर व सामान खर्च बढ़ गया है।