{"_id":"5ebc30188ebc3e907234b062","slug":"dunker-s-collision-killed-young-man-daughter-serious-pratapgarh-news-ald27572185","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंफर की टक्कर से युवक की मौत, बेटी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंफर की टक्कर से युवक की मौत, बेटी गंभीर
विज्ञापन
accident
डंफर की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रानीगंज के मीरपुर निवास राम सिंह गौतम (42) पुत्र अहिबरन बुधवार को किसी काम बस अपनी बेटी ज्योति (12) को साइकिल से लेकर रामापुर जा रहा था। बादशाहपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे डंफर ने उसे टक्क र मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पिता-पुत्री को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने राम सिंह गौतम को मृत घोषित कर दिया। बेटी की हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की खबर मिलने पर पत्नी शीला और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।