फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dumper crushes innocent student, death

Pratapgarh News: डंपर ने मासूम छात्र को रौंदा, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 12:41 PM IST
विज्ञापन
Dumper crushes innocent student, death
संग्रामगढ़ के लखपेड़ा बाजार के करीब मासूम छात्र को बेकाबू डंपर ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने भाग रहे डंपर चालक को पकड़कर बिजली के पोल से बांधकर पीटा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस अफसरों के मनाने पर परिजन माने।
विज्ञापन

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नयापुरवा कोटा भवानीगंज निवासी राजेंद्र पटेल प्लंबर का काम करता है। रविवार दोपहर छत्रधारी इंटर कॉलेज लखपेड़ा कोटा भवानीगंज में कक्षा छह में पढ़ने वाला इकलौता 13 वर्षीय बेटा अनूप उर्फ लकी अपनी बड़ी मां शिवकली के साथ लखपेड़ा बाजार फोटो बनवाने के लिए गया। वहां से साइकिल लेकर वापस लौटते समय सामने से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दिया। जिससे अनूप डंपर के पिछले पहिए के नीचे गिर गया। डंपर उसे रौंदते हुए आगे निकल गया। यह देख लोगों ने डंपर चालक का पीछा कर पकड़ लिया। चालक को बिजली के पोल से बांधकर पीटा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से चालक को बचाते हुए थाने भेजा। घटना से आक्रोशित लोगों ने छात्र का शव हीरागंज-बाबागंज मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मां कल्पना और तीन बहनें रोते बिलखते मौके पर पहुंची। प्रयागराज से पिता के आने के बाद करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो उठा। थानाध्यक्ष के समझाने पर परिजन जाम हटाने को राजी हो गए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed