फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dumper collided with the reception gate, driver and mechanic died

Pratapgarh News: स्वागत द्वार से टकराया डंपर, चालक व मिस्त्री की मौत

Tue, 21 Feb 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 21 Feb 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Dumper collided with the reception gate, driver and mechanic died
संग्रामगढ़ थाने के बाभन की बखरी में गेटे से टकराया ढंफर। संवाद
स्वागत द्वार से टकराया डंपर, चालक व मिस्त्री की मौत
विज्ञापन

-संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाभन बखरी गांव के करीब हुई घटना
- जेसीबी लगाकर हटाया गया मलबा, केबिन में फंसे मिस्त्री व चालक के निकाले जा सके शव
संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। गंगा एक्सप्रेव के निर्माण में लगा डंपर टेस्टिंग के दौरान स्वागत द्वार से टकरा गया। जिससे मलबे के नीचे दबने से केबिन में बैठे चालक व मिस्त्री की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी लगाकर शवों को बाहर निकाला। इस दौरान ग्रामीण भी पुलिस की मदद के लिए डटे रहे।
गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था ने रामपुर संग्रामगढ़ ब्लॉक के करीब बाभन बखरी गांव के करीब अपना गोदाम बना रखा है। जहां वाहनों को खड़ा कराया जाता है। काम करने वाले कर्मचारियों के वहीं रुकने की व्यवस्था है। मंगलवार को एक डंपर की ट्राली का हाईड्रोलिक खराब था। जिसे ठीक करने के लिए प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र के महमदपुर का रहने वाला मिस्त्री मोहम्मद फरहान (28) आया था। कई घंटे की मशक्कत के बाद वह डंपर ठीक कर सका। जिसे टेस्ट करने के लिए डंपर चालक व मिस्त्री दोनों बाभन की बखरी से बसंतगंज मार्ग पर लेकर निकले थे।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार बाभन की बखरी में बने स्वागत द्वार से डंपर की उठी ट्राली टकरा गई। इससे गेट का मलबा डंपर के केबिन पर जा गिरा। मलबे में दबने से केबिन में मिस्त्री फरहान व चालक दब गए। आसपास के लोग दौड़् लेकिन मलबा हटाने में नाकाम रहे। सूचना मिलने पर पहुंचे संग्रामगढ़ थानाध्यक्ष ने जेेसीबी मंगाकर मलबा हटवाया। हालांकि जब तक केबिन में फंसे चालक व मिस्त्री को निकाला जाता। तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थी। निर्माण कार्य में लगी कंपनी के कर्मचारियों के आने के बाद ही मृतक चालक के बारे में जानकारी की बात बताई जाती रही। एसओ संग्रामगढ़ ने बताया कि मार्ग से मलबा हटवा दिया गया है। शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed