फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dump cracker caught in Begum ward, three accused in custody

प्रतापगढ़ : बेगम वार्ड में पकड़ा गया डंप पटाखा, पूर्व सभासद समेत पांच आरोपी हिरासत में

Sun, 31 Oct 2021 07:30 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 31 Oct 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Dump cracker caught in Begum ward, three accused in custody
Prayagraj News : एबीआईसी मैदान में सजा पटाखा बाजार। - फोटो : प्रयागराज

शहर के बेगमवार्ड में कोचिंग सेंटर के पीछे रिहायशी इलाके में लाखों रुपये के पटाखे मिले। तीन स्थानों से पटाखे बरामद होने के मामले में पूर्व सभासद समेत पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस की ओर से पांच लोगों के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। 

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने रविवार को बेगमवार्ड में पूर्व सभासद हिमायतउल्ला उर्फ बन्ने के मकान पर छापा मारा। जहां से पुलिस को एक बोरी में डंप किए पटाखे मिले। उनके दूसरे मकान पर भी पुलिस ने छापा मारा। जहां कोचिंग के पीछे वाले कमरे में तीन कार्टून पटाखे डंप मिले। कोचिंग सेंटर के बगल ही एक चिकित्सक ने क्लीनिक खोल रखी है।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान पुलिस से कुछ लोगों की तकरार भी हुई। इसके बाद पुलिस ने हसमतउल्ला के मकान में छापा मारा। वहां से भी पुलिस को बड़ी मात्रा में अवैध तरीके से डंप किया गया पटाखा मिला। चोरी-छिपे बनाए गए तीनों गोदामों से पुलिस ने 16 कार्टून पटाखे बरामद किए। जिनकी कीमत करीब दो लाख बताई जा रही है। पुलिस ने पूर्व सभासद हिमायत उल्ला बन्ने, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद अरशद, हसमतउल्ला निवासी बेगमवार्ड व बृजेश पटेल निवासी पटेल नगर को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि पुलिस की ओर से दो मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। बिना लाइसेंस के लिए पटाखों को डंप किया गया था। जिसमे हिरासत में लिए पूर्व सभासद समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा अवैध पटाखा बेचने के कारोबार में शामिल दूसरों लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

परिवार के लोगों ने कहा, दहेज के सामान रखे हैं उस कमरे में
बेगमवार्ड में अवैध पटाखा डंप करने वाले गोदामों की खोजबीन के दौरान पुलिस को हसमतउल्ला के घर का एक कमरा बंद मिला। परिवार के लोगों ने बताया कि उस कमरे में दहेज के सामान रखे हैं। काफी ना-नुकुर के बाद पुलिस को उस कमरे की चाबी उपलब्ध कराई गई। दरवाजा खुलने के बाद कमरे से पुलिस को अवैध पटाखे मिले। 

पूर्व सभासद के परिवार की महिला की चली गई थी जान
बिना लाइसेंस के रिहायशी इलाके में अवैध तरीके से पटाखों का कारोबार करने वाले पूर्व सभासद के परिवार की एक महिला की जान भी जा चुकी है। वर्ष 2011 में दिवाली के कुछ दिनों पहले ही अचानक विस्फोट हो गया। जिसमें आजाद नगर के रहने वाले मुहर्रम को अपनी आंख गंवानी पड़ी और पूर्व सभासद के परिवार की एक महिला की जान चली गई। इस हादसे के बाद भी अपनों के साथ ही मोहल्लो के लोगों की जान खतरे में डालने से ये लोग बाज नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed