फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   due to thunder and rain there was much problem of electricity

आंधी और हल्की बारिश से खुली बिजली व्यवस्था की पोल, सैकड़ों गांवों की बत्ती गुल

Wed, 22 Apr 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
due to thunder and rain there was much problem of electricity
फोटो 00
विज्ञापन

आंधी और हल्की बारिश से खुली बिजली व्यवस्था की पोल, सैकड़ों गांवों की बत्ती गुल
जगह-जगह ब्रेकडाउन से आधी रात में गुल हो गई बिजली, दिनभर फाल्ट दुरुस्त करने के लिए विद्युत विभाग की टीम करती मशक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। सोमवार को आंधी व हल्की बारिश से बिजली व्यवस्था की पोल खुल गई। जगह-जगह ब्रेकडाउन होने से आपूर्ति व्यवस्था ठप हो गई। सैकड़ों गांवों की बिजली आधी रात से गुल हो गई। दूसरे दिन मंगलवार को बिजली विभाग की टीम आपूर्ति बहाल करने को लेकर मशक्कत करती रही। आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा।
आंधी, तूफान, गर्मी व बारिश से निपटने के लिए बिजली विभाग ने आपूर्ति व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने का दावा किया था। लोड का संतुलन बनाए जाने, फीडर, उपकरणों व लाइनों की खामी दूर करने के लिए भी अभियान चला था। मगर पहले ही झटके में ही आपूर्ति व्यवस्था की पोल खुल गई। सोमवार को बारिश के बीच तेज हवाएं चलीं तो जगह-जगह आपूर्ति व्यवस्था ठप हो गई। शहर से सटे चिलबिला बाजार में मेन लाइन में खामी से चिलबिला बाजार, गोड़े व आसपास के गांवोें की आपूर्ति बाधित हो गई। रातभर बिजली गुल रही। मंगलवार दिन में भी दोपहर तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। रानीगंज तहसील क्षेत्र में 33 हजार की मेन लाइन का ब्रेकडाउन हो गया। इससे न सिर्फ गौरा, खाखापुर, पांडेय तारा विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित हुई बल्कि टाउन एरिया की आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित हुई। गौरा, खाखापुर व पांडेयतारा की आपूर्ति शाम सात बजे के बाद से भोर में ढाई बजे तक बाधित रही। रात में काफी मशक्कत के बाद भी फाल्ट दुरुस्त नहीं हो पाया। दोपहर बाद आपूर्ति बहाल हुई। इससे करीब डेढ़ सौ से अधिक गांवों की आपूर्ति बाधित रही। इधर, रानीगंज बाजार, तौकलपुर विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति भी प्रभावित रही। आपूर्ति व्यवस्था बाधित होने से लोग उपभोक्ताओं को काफी फजीहत झेलनी पड़ी। इसी तरह लालगंज, कुंडा, संडवाचंद्रिका, कोहड़ौर, पट्टी क्षेत्र में जगह- जगह लोकल फाल्ट के चलते बिजली गुल रही। अधिशाषी अभियंता चतुर्थ ने बताया कि मेन लाइन में खामी से आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई थी। फाल्ट दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन

इनसेट--------------
फुंका ट्रासंफार्मर, बाजार समेत एक हजार घरों में अंधेरा
बीरापुर। जामताली बाजार में आधी रात ट्रांसफार्मर फुंकने से अंधेरा छा गया। शिकायत के बाद भी विद्युत विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इसे लेकर बाजारवासियों में गहरा आक्रोश है। जामताली बाजार में ढाई सौ केवीए के ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति होती है। बाजार के साथ ही आसपास के इलाकों के करीब 1200 सौ घर इसी ट्रांसफार्मर से जुड़े हैं। सोमवार को रात दो बजे एकाएक ट्रांसफार्मर से लपटें उठीं और तेज आवाज के बीच आपूर्ति ठप हो गई। बाजारवासियों ने सुबह इसकी सूचना विद्युत उपकेंद्र को दी, मगर विद्युत विभाग की टीम ने इसकी सुधि नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed