{"_id":"69bd3603d1e9f050a80acc4a","slug":"due-to-ohe-fault-punjab-mail-remained-stranded-at-gaura-station-for-two-and-a-half-hours-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : ओएचई में खराबी के चलते गौरा स्टेशन पर ढाई घंटे खड़ी रही पंजाब मेल, यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : ओएचई में खराबी के चलते गौरा स्टेशन पर ढाई घंटे खड़ी रही पंजाब मेल, यात्री हुए परेशान
Fri, 20 Mar 2026 05:26 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 20 Mar 2026 05:26 PM IST
सार
गौरा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को पंजाब मेल व एक स्पेशल ट्रेन इलेक्ट्रिक पोल के तार ओएचई में खराबी आने पर पंजाब मेल एक्सप्रेस ढाई घंटे तक खड़ी रही।
विज्ञापन
गौरा स्टेशन पर खड़ी ट्रेन।
- फोटो : संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौरा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को पंजाब मेल व एक स्पेशल ट्रेन इलेक्ट्रिक पोल के तार ओएचई में खराबी आने पर पंजाब मेल एक्सप्रेस ढाई घंटे तक खड़ी रही। हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल अप एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार को गौरा रेलवे स्टेशन पर करीब 11:30 पहुंची तो यह ट्रेन यहां खड़ी हो गई। उधर, मुंबई सेंट्रल से बनारस स्पेशल 09183 स्पेशल ट्रेन जो बनारस की ओर जा रही थी वह भी यहां गौरा रेलवे स्टेशन पर इस दौरान क्रॉसिंग के चक्कर मे रुकी रही, जिससे इसके यात्री भी हैरान हुए।
विज्ञापन
पंजाब मेल ट्रेन गौरा रेलवे स्टेशन के समीप स्थित रेलवे फाटक तक खड़ी रहने के कारण आने जाने वाले ग्रामीणों को भी परेशानी हुई, क्योंकि फाटक बंद होने से करीब ढाई घंटा तक यहां से लोगों का आवागमन नहीं हो सका और आने जाने वाले ग्रामीणों को परेशानी हुई। समस्या दूर होने पर पंजाब मेल सहित स्पेशल ट्रेन को यहां से करीब दो बजे रवाना किया गया।
विज्ञापन
गौरा रेलवे स्टेशन के अधीक्षक अमलेश कुमार ने बताया कि अप पंजाब मेल एक्सप्रेस ट्रेन गौरा रेलवे स्टेशन पर करीब 11:30 बजे आई तो यहां इलेक्ट्रिक सर्किट पोल के तार ओएचई में खराबी के कारण ट्रेन रुक गई। समस्या दूर होने पर करीब दो बजे ट्रेन यहां से रवाना हुई। बनारस की ओर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन भी क्रॉसिंग के चक्कर में रुकी रही। दोनों ट्रेनों को समस्या दूर होनेपर रवाना किया गया।
विज्ञापन