फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Due to extreme heat, 14 died

Pratapgarh News: भीषण गर्मी से आफत, 14 की हुई मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Due to extreme heat, 14 died
भीषण गर्मी अब लोगाें के लिए आफत बन गई है। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जो मई महीने का सबसे गर्म दिन रहा। लोग भीषण गर्मी से त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। लगातार बढ़ते तापमान के पारे व नौतपा में दिनभर उमसभरी गर्मी लोगों को सताती रही। शुक्रवार को जिले में 14 लोगाें की मौत हो गई। बीते 24 घंटे में कुंडा सीएचसी में आठ, चौसा क्षेत्र में तीन, मेडिकल कॉलेज में दो और कोहड़ौर में एक युवक की मौत हो गई। मरने वालों में सात महिलाएं व सात पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन


भीषण गर्मी व लू सबसे अधिक बुजुर्गों के लिए आफत बनी हुई है। बृहस्पतिवार को जहां एक वृद्ध ने दम तोड़ा था। वहीं शुक्रवार को 12 बुजुर्गों की मृत्यु हुई, जबकि दो युवकों ने भी दम तोड़ दिया। शुक्रवार को कुंडा सीएचसी पर इलाज के दौरान शिव प्रताप सिंह (45) निवासी जानकी सिंह का पुरवा भदरी, शांति देवी (75) कोलाहल का पुरवा, निर्मला देवी (80) करीमनगर, राम हरष (75) पूरे धनऊ, बिटानी (80) ताजपुर सरियावां, केसरी देवी (76) हीरागंज, राजपति (65) मलाका रजाकपुर एवं निर्मला (65) हरनामगंज की मौत हो गई। वहीं कुड़ा के ही चौसा क्षेत्र के जय सिंह (80), सवारे (65) व रामानुज मिश्रा (80) की मृत्यु हुई। मेडिकल कॉलेज में पट्टी तहसील के आमापुर निवासी कनकलता (54 ) व कोतवाली देहात के पूरे मुस्तफा खां निवासी बदलू प्रजापति (60) की मौत इलाज के दौरान हुई। वहीं कोहड़ौर के कांधरपुर गांव निवासी सियाराम वर्मा (38) की मौत मेडिकल कॉलेज आते समय रास्ते में हो गई। जिले में हुई 14 मौतों को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। ग्रामीण अंचल में लोग इसे भीषण गर्मी का प्रभाव बता रहे हैँ। वहीं सीएमओ डॉ. जीएम शुक्ल ने बताया कि हम गर्मी से मौत की पुष्टि तब तक नहीं कर सकते, जब तक पोस्टमार्टम न हो। रही बात जो मौतें मेडिकल कॉलेज से बताई जा रही हैं तो उसके लिए प्राचार्य को पत्राचार कर उनसे जवाब मांगा गया है कि वह कैसे गर्मी से मौतों की पुष्टि कैसे कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed