फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Due to discord, the girl committed suicide by jumping into the Sai river.

कलह के कारण युवती ने सई नदी में छलांग लगाकर दी जान

Fri, 29 Oct 2021 11:33 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Due to discord, the girl committed suicide by jumping into the Sai river.
नगर कोतवाली के गायघाट सई पुल से युवती के कूदने के बाद जुटी भीड़। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
घरेलू कलह से परेशान होकर शुक्रवार दोपहर नगर कोतवाली के सगरा गांव की रहने वाली पूर्णिमा (18) ने गायघाट पुल के पास सई नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भाई ने कपड़े से उसकी शिनाख्त की। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

सगरा गांव निवासी मेवालाल की बेटी पूर्णिमा शुक्रवार दोपहर पैदल ही नगर कोतवाली के गायघाट पुल के पास पहुंच गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते वह पुल की रेलिंग पर चढ़कर नदी में कूद गई। नदी के घाट पर मछली पकड़ रहे लोगों ने देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर आसपास के लोगों के साथ ही स्थानीय गोताखोर भी पहुंच गए। खबर पाकर पुलिस भी आ गई। गोताखोर नदी में उतरकर युवती की तलाश करने लगे।
विज्ञापन

घटनास्थल से करीब पचास मीटर दूर बेल्हादेवी मंदिर की तरफ उसे गोताखोरों ने बरामद कर लिया। पुलिस वाहन से उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। देर शाम भाई मोहित ने कपड़े से उसकी शिनाख्त की। फिलहाल घटना के विषय पर परिजन कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed