{"_id":"5c1e88b3bdec2256ae0cb62f","slug":"dual-profit-will-not-get-marriage-grant","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी अनुदान का दोहरा लाभ नहीं ले पाएंगे लाभार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी अनुदान का दोहरा लाभ नहीं ले पाएंगे लाभार्थी
Sun, 23 Dec 2018 12:25 AM IST
shailendra Kumar
pratapgarh
pratapgarh
Published by: shailendra Kumar
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। व्यक्तिगत शादी अनुदान योजना का अब कोर्ई भी व्यक्ति दोहरा लाभ नहीं ले पाएगा। शासन विभाग की आंख में धूल झोंककर दो-दो विभागों से लाभ लेने वाले दलालों पर शिकंजा कसते हुए सभी विभागों ने योजना को आनलाइन कर दिया है। इससे चारों विभाग एक-दूसरे से सूची का मिलान करने के बाद ही अनुदान की राशि जारी करेंगे।
गरीब परिवार की बेटियों का हाथ पीले करने के लिए शासन की ओर से मिलने वाले बीस हजार रुपये के अहेतुक सहायता लेने के लिए अब किसी विभाग को गुमराह करके दोहरा लाभ नहीं ले पाएंगे। शादी अनुदान की योजना चार विभागों से संचालित हो रही है। समाज कल्याण, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग और श्रम विभाग से मिलने वाली राशि में अधिकांश दलाल एक से अधिक विभाग में आवेदन करके दोहरा लाभ उठा लेते थे। मगर अब शासन ने चारों विभागों के शादी अनुदान योजना को पूरी तरह आनलाइन कर दिया है, यहीं नहीं, जो विभाग शादी अनुदान के पात्रों की सूची तैयार करेंगे, वह पहले दूसरे विभागों से मिलान करेंगे।
इसके बाद ही लाभार्थी के खाते में धनराशि भेजेंगे। विभाग की इस पहल से उन दलालों पर लगाम लगाने की कोशिश हो रही है, जो विभाग को बदनाम करने पर तुले होते हैं। व्यक्तिगत शादी अनुदान योजना में प्रत्येक लाभार्थी को बीस हजार रुपये मिलते हैं।