फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Drunken youths damaged Hanumanji statue

नशे में धुत दो युवकों ने क्षतिग्रस्त की हनुमान प्रतिमा, एक उठा ले गए घर

Thu, 30 Jun 2022 11:45 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Drunken youths damaged Hanumanji statue
रानीगंज के देवगढ़ कमासिन में अराजकतत्वों द्वारा हनुमानजी की प्रतिमा तोड़े जाने के बाद जुटी भीड़ - फोटो : PRATAPGARH
नश् स्थानीय थाना क्षेत्र के कमासिन गांव के करीब खुले चबूतरे पर स्थापित हनुमानजी की एक प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के बाद नशे में धुत दो युवक दूसरी प्रतिमा अपने घर उठा ले गए। बृहस्पतिवार को पूजन-अर्चन करने पहुंचे लोग क्षतिग्रस्त प्रतिमा देख भड़क गए। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी दोनों युवकों को दबोच लिया। चबूतरे पर दूसरी प्रतिमा स्थापित कराई।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के चिरकुट्टी-शेखूपुर मार्ग पर देवगढ़ कमासिन मोड़ के पास खुले में चबूतरे पर हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित कर लोग पूजा-पाठ करते थे। इसी मार्ग पर करीब एक किमी आगे पूरे बसहु गांव के पास खुले में ही हनुमानजी की एक और मूर्ति स्थापित की गई थी। ग्रामीणों के अनुसार, बुधवार की देर रात अराजकतत्व पूरे बसहू गांव के पास स्थित हनुमानजी की मूर्ति उठा ले गए और देवगढ़ कमासिन मोड़ की मूर्ति तोड़ दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह इसकी जानकारी होने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। देवगढ़ कमासिन गांव के प्रधान कृष्ण प्रताप सिंह समेत भारी संख्या में लोग एकत्र होने लगे। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि देर रात मीरपुर निवासी मुसहर बिरादरी का एक युवक नशे में धुत होकर शोरशराबा कर रहा था। पुलिस उसके घर पहुंची तो उसके कपड़े पर कई जगह सिंदूर के निशान दिखे। इसके बाद पुलिस उसे थाने लाकर सबक सिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में युवक ने पड़ोस में रहने वाले अपने साथी के साथ नशे में घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। जिसके बाद पुलिस ने दूसरे युवक को भी दबोच लिया। आरोपी के घर से बरामद प्रतिमा स्थापित कराने के बाद क्षतिग्रस्त मूर्ति को नदी में विसर्जित कराया गया। इसके बाद पुलिस ने दूसरी प्रतिमा लाकर चबूतरे पर स्थापित कराया। सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि गांव के लोगों से तहरीर नहीं मिली है। आरोपी हिरासत में हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed