फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Drunk young man kept sleeping between the railway tracks, goods train passed by

प्रतापगढ़ : शराब के नशे में धुत युवक रेल की पटरी के बीच सोता रहा, गुजर गई मालगाड़ी

Sun, 18 Jun 2023 06:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 18 Jun 2023 06:38 PM IST
सार

शनिवार की रात लगभग 10 बजे प्रयागराज से गौरीगंज की ओर जा रही मालगाड़ी जैसे ही विश्वनाथगंज स्टेशन से आगे बढ़ी तो ड्राइवर विकास सिंह की नजर रेलवे ट्रैक के बीच में लेटे हुए युवक पर पड़ी। लोको पायलट जब तक कुछ समझ पाता ट्रेन काफी आगे निकल चुकी थी।

विज्ञापन
Drunk young man kept sleeping between the railway tracks, goods train passed by
प्रतापगढ़ में रेल पटरी के बीच लेट गया युवक, ऊपर से गुजर गई मालगाड़ी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शराब के नशे में धुत युवक रेल पटरियों के बीच ही लेट गया। हद तो तब हो गई जब उसके ऊपर से मालगाड़ी भी गुजर गई और उसको होश नहीं आया।संयोग से मालगाड़ी गुजरने के बाद भी वह सही सलामत है। मालगाड़ी के ड्राइवर की सूचना पर पहुंचे स्टेशन मास्टर ने उसे पटरी से हटाकर किनारे कर दिया, लेकिन अस्पताल पहुंचाना मुनासिब नहीं समझा। ग्रामीणों ने उसको अस्पताल भेजा। 

विज्ञापन


शनिवार की रात लगभग 10 बजे प्रयागराज से गौरीगंज की ओर जा रही मालगाड़ी जैसे ही विश्वनाथगंज स्टेशन से आगे बढ़ी तो ड्राइवर विकास सिंह की नजर रेलवे ट्रैक के बीच में लेटे हुए युवक पर पड़ी। लोको पायलट जब तक कुछ समझ पाता ट्रेन काफी आगे निकल चुकी थी। घटना की जानकारी चालक ने तुरंत विश्वनाथगंज स्टेशन मास्टर को दी।

विज्ञापन

 

स्टेशन मास्टर ने मौके पर पहुंचकर देखा तो युवक दर्द से कराह रहा था। स्थानीय लोगों की मदद से उसे ट्रैक से हटवाकर रेलवे फाटक के पास बने मंदिर के पास ले गए। घायल युवक सेवालाल विश्वकर्मा तिलईबाजार मऊआइमा प्रयागराज का निवासी है। उसकी जेब से देसी शराब की शीशी बरामद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

स्टेशन मास्टर ने  उसे अस्पताल भेजवाना मुनासिब नहीं समझा और उसको वहीं पर छोड़कर चले गए। पूरेअजमेरशाह के ग्रामीणो ने 108 एंबुलेंस को बुलाकर युवक को मानधाता अस्पताल भेजा। सूचना पाकर उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उसकी हालत में सुधार देख परिजन उसे घर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed