फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Drunk soldiers in pratapgarh kept fighting

Pratapgarh News: नशे में धुत सिपाही सड़क पर करते रहे मारपीट, हंगामा

Sun, 11 Jun 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 11 Jun 2023 01:20 AM IST
सार

शहर के आंबेडकर चौराहे पर शनिवार दोपहर वर्दी पहने दो सिपाहियों की मारपीट देख हर किसी के कदम ठिठक गए। वर्दी पहने नशे की हालत में दो सिपाही चौराहे के करीब खाने-पीने की दुकान पर पहुंचे।

विज्ञापन
Drunk soldiers in pratapgarh kept fighting
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के आंबेडकर चौराहे पर शनिवार दोपहर वर्दी पहने दो सिपाहियों की मारपीट देख हर किसी के कदम ठिठक गए। वर्दी पहने नशे की हालत में दो सिपाही चौराहे के करीब खाने-पीने की दुकान पर पहुंचे। वहां से दोनों ने डोसा खरीदा, लेकिन बाहर ही खाने की जिद करने लगे। इस बीच दोनों सिपाही एक ई-रिक्शा चालक को रोक लिया। उस पर बैठने के बाद दोनों मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


यह देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। तस्वीर खिंचती देख एक सिपाही गमछे से चेहरा छिपाते हुए दूसरे सिपाही को थप्पड़ जड़ता रहा। सूचना मिलने पर सिविल लाइन चौकी के पुलिसकर्मी माैके पर पहुंचे। दोनों को समझा बुझाकर अपने साथ ले गए। एएसपी विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि नशे की हालत में मारपीट करने वाले दोनों सिपाहियों की जांच कराने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed