फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Drunk safari riders fired indiscriminately at petrol pumps

नशे में धुत सफारी सवार युवकों ने पेट्रोल पंप पर की अंधाधुंध फायरिंग

Sun, 18 Oct 2020 01:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Drunk safari riders fired indiscriminately at petrol pumps
Drunk safari riders fired indiscriminately at petrol pumps
नशे में धुत सफारी सवार युवकों ने हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप पर सात राउंड फायरिंग कर सनसनी फैला दी। जिससे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को धर दबोचा। लाइसेंसी राइफल व सफारी कार भी पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस की ओर से आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली इलाके में रायपुर तियाई गांव के समीप लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर एनएआरएस फिलिंग स्टेशन है। शुक्रवार की देर रात पेट्रोल पंप पर असलहों से लैस दो लग्जरी कार से कुछ लोग पहुंचे। स्थानीय लोगों के अनुसार कार सवार युवकों ने पेट्रोल पंप परिसर में ही शराब पी। शराब के नशे में धुत होकर कार से दो युवक राइफल लेकर नीचे उतरे।
विज्ञापन

कुछ देर बाद दोनों युवकों ने राइफल से सात राउंड फायरिंग की। नशे में धुत युवकों की ओर से फायरिंग होती देख पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए केबिन में घुस गए। किसी कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी। हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप पर सरेआम
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग की घटना सुनते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में प्रभारी निरीक्षक संजय यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले कार सवार कुछ युवक भाग निकलने में कामयाब रहे। पुलिस ने एक आरोपी को सफारी कार समेत धर दबोचा।
उसके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद हुआ है। बताया जाता है कि जो लोग भाग निकले हैं, उनमें से ही ि
कसी की राइफल है। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ जगमोहन सिंह भी मौके पर पहुंचे। दबोचे गए आरोपी को पुलिस कोतवाली ले आई। सफारी कार व राइफल भी पुलिस ने कोतवाली लाकर सीज कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में एसएसआई राम अधार यादव की तहरीर पर पेट्रोल पंप पर फायरिंग करने के आरोप में संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नेवादा के ग्राम प्रधान राज कुमार जायसवाल व लालगंज के पूरे नोती निवासी आकाश उर्फ आशू के खिलाफ हत्या के प्रयास, आम्र्स एक्ट, दहशत फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर राइफल व कार किसकी है, यह भी पता लगाने में जुटी हुई है।

घटना में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जिस रायफल से फायरिंग की गई है, उसको बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही, जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जगमोहन, सीओ लालगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed