फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dropped trees on the track in the storm, interrupted the railroad

अंधड़ में ट्रैक पर गिरा पेड़, रेलमार्ग बाधित

Mon, 18 Jun 2018 12:31 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 18 Jun 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
रविवार शाम तेज अंधड़ के दौरान लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलमार्ग पर अंतू के समीप ठेंगहा गांव के पास रेलट्रैक पर पेड़ गिर पड़ा। इससे ट्रैक बाधित हो गया। इलेक्ट्रिक लाइन के तार टूटकर गिर गए। हादसे के कारण पांच ट्रेनें प्रभावित हुईं। करीब एक घंटे बाद पेड़ हटाकर ट्रैक बहाल किया गया।  
विज्ञापन


रविवार शाम करीब 5.10 बजे अंधड़ चलने लगा। इस बीच प्रतापगढ़-लखनऊ रेलमार्ग पर अंतू और मिसरौली रेलवे स्टेशन के बीच ठेंगहा गांव के समीप एक विशाल यूकेलिप्टस का पेड़ टूटकर निर्माणाधीन इलेक्ट्रिक लाइन पर गिर गया। इससे ब्रैकेट टूट गया। पेड़ गिरने से ट्रैक बाधित हो गया। सूचना मिलते ही अंतू स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी कंट्रोल को दी। जिस पर ट्रेनों को जहां तहां रोक दिया गया। रेल अफसरों के साथ ही आरपीएफ मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


करीब एक घंटे बाद 6.25 बजे रेलमार्ग बहाल किया जा सका। तब कहीं जाकर ट्रेनों का आवागमन शुरू हो सका। मार्ग बाधित होने के कारण एक घंटे तक बनारस से दिल्ली जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस अंतू स्टेशन पर खड़ी रही। वहीं अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल को गौरीगंज में रोक दिया गया था। प्रतापगढ़ से दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस को जगेशरगंज में रोक दिया गया। रायबरेली लिंक एक्सप्रेस को मिसरौली में रोका गया था। इससे यात्री परेशान रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed