{"_id":"5d1665318ebc3e3ce721567a","slug":"drop-tree-on-main-line-supply-of-stoppage-of-rupapur-sub-center-pratapgarh-news-ald248048851","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेन लाइन पर गिरा पेड़, ठप रही रूपापुर उपकेंद्र की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेन लाइन पर गिरा पेड़, ठप रही रूपापुर उपकेंद्र की आपूर्ति
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे हुआ हादसा, पोल व तार क्षतिग्रस्त, देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शुक्रवार दोपहर नगर के सगरा ढलान के पास 11 हजार की मेन लाइन पर पेड़ गिर गया। इससे तार व पोल क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के चलते रूपापुर उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर पहुंची विद्युत विभाग की टीम देरशाम तक आपूर्ति बहाल करने को लेकर मशक्कत करती रही। समाचार लिखे जाने तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। शहर के दो दर्जन अधिक मुहल्लों में बिजली-पानी के लिए लोग परेशान रहे।
रूपापुर उपकेंद्र से शहर के करीब दो दर्जन से अधिक मुहल्ले जुड़े हुए हैं। इसके अलावा शहर की सीमा से सटे करीब दर्जन भर गांवों में भी इसी उपकेंद्र से आपूर्ति की जाती है। सगरा ढलान से गुजरी मेन लाइन से शहर के अधिकांश मुहल्लों में विद्युत आपूर्ति होती है। शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे सगरा ढलान की मेन लाइन पर पेड़ गिर गया। जिससे लाइन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पेड़ की शाखाओं को हटाने को लेकर मशक्कत की, मगर बात नहीं बनी। पेड़ की शाखाओं को हटाने व पोल को सही करने के लिए क्रेन बुलाया गया। शाम करीब 6 बजे के्रन आया। देर शाम तक विद्युत विभाग की टीम डालियों को हटाने को लेकर मशक्कत करती रही। ऐसे में दोपहर 3 बजे से पूरे उपकेंद्र की आपूर्ति ठप रही। समाचार लिखे जाने तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। इस बारे में बाबागंज एसडीओ अजीत यादव ने बताया कि पेड़ की शाखाओं को हटाने के लिए क्रेन बुलाया गया है। देररात तक आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
इनसेट------------------------
बिजली- पानी को तरसे शहरी
दोपहर तीन बजे से क्षतिग्रस्त हुई लाइन रात नौ बजे तक दुरुस्त नहीं हो सकी थी। इससे बिजली-पानी को लेकर शहरियों में हाहाकार मचा रहा। शाम को पानी की सप्लाई ठप रही। लोगों के घरों के इनर्वटर जवाब दे गए। मोहल्लों में अंधेरा छाया रहा। लोगों ने अपने घरों से बाहर निकलकर हैंडपंप से पानी भरकर किसी तरह काम चलाया। हैंडपंप पर शहरियों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
सदस्या अभियान संगठन का महापर्व : रत्नाकर
अभियान पर दें जोर, 6 जुलाई से 31 अगस्त तक चलेगा अभियान
अफीम कोठी में आयोजित भाजपा की बैठक में बोले महामंत्री रत्नाकर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के संगठन महामंत्री रत्नाकर ने जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को शहर के अफीम कोठी सभागार में बैठक की। संगठन महामंत्री रत्नाकर ने सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर दिया। उन्होंने सभी जरूरी बिंदुओं पर चर्चा की। बताया कि सदस्यता अभियान आगामी 6 जुलाई से प्रारंभ होगा। यह अभियान 31 अगस्त तक चलेगा। उसके बाद सक्रिय सदस्यता व संगठन का चुनाव बूथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक होगा । प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने कहा कि यह सदस्यता अभियान संगठन का महापर्व है। पार्टी के लक्ष्य को पूरा करना चाहिए। इस अवसर पर बैठक में गणेश नारायण मिश्र, ठाकुर प्रकाश सिंह, शिवप्रकाश सेनानी, कौशांबी प्रभारी ओमप्रकाश त्रिपाठी, भाजयुमो काशी क्षेत्र के महामंत्री वरुण प्रताप सिंह, नीरज ओझा, राजकुमार पाल, गिरीश पांडेय आदि मौजूद रहे।