{"_id":"61d731217906e77c6b7a9d85","slug":"drizzle-rain-throughout-the-day-people-shivering-due-to-cold-wave-pratapgarh-news-ald3244040198","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर रिमझिम बरसात, शीतलहर से कांपे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर रिमझिम बरसात, शीतलहर से कांपे लोग
विज्ञापन
वृहस्पतिवार को बारिश के दौरान लाइट जलाकर गुजरे वाहन। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। बृहस्पतिवार को बादलों की उमड़-घुमड़ के बीच दिनभर रिमझिम बारिश होती रही। इससे जगह-जगह जलजमाव की समस्या खड़ी हो गई। ठंड का असर तेज रहा। लोग ठिठुरते नजर आए। जगह-जगह अलाव धधकते रहे। शहर से गांव तक जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 16.0 व न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बुधवार की रात से ही मौसम बदल गया। बृहस्पतिवार को सुबह लोगों की आंख खुली तो आसमान में बादलों ने डेरा जमा रखा था। बूंदाबांदी हो रही थी। ठंड का असर भी तेज रहा। पश्चिमी हवाओं से गलन इतनी अधिक थी कि लोग कांप रहे थे। दोपहर बाद रिमझिम बारिश शुरू हो गई। इससे ठंड में और इजाफा हो गया। बादलों की उमड़-घुमड़ के बीच दिनभर बरसात होती रही।
शहर के पंजाबी मार्केट, पल्टन बाजार, भंगवाचुंगी, सदर बाजार, घंटाघर, बाबागंज सहित प्रमुख बाजारों में चहल-पहल कम रही। शहर के विवेक नगर, दहिलामऊ, स्टेशन रोड, जेलरोड, आजाद नगर, चंपा सुर्ती रोड सहित अन्य मोहल्लों व बाजारों मेें जलभराव व कीचड़ की वजह से आवागमन में दिक्कत हुई। लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। ठंड के चलते बाजारों में जगह-जगह अलाव जलते रहे। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ भी कम रही।
विज्ञापन
दुकानदारों ने आस-पास के लोगों के साथ बैठकर समय बिताया। शाम छह बजे के बाद बाजारों में सन्नाटा पसर गया। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना बताया कि अधिकतम तापमान 16.0 व न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अभी दो से तीन दिन तक मौसम खराब रहने की संभावना है।
पांच मिमी हुई बारिश
बृहस्पतिवार को बादलों की उमड़-घुमड़ के बीच दिनभर रिमझिम बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार कुल पांच मिमी बारिश रिकार्ड की गई। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि अभी बारिश के आसार बने हुए हैं।