{"_id":"69249b496179125807057aa6","slug":"driver-dies-in-jaunpur-under-suspicious-circumstances-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1021-152594-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: संदिग्ध परिस्थितियों में ड्राइवर की जौनपुर में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: संदिग्ध परिस्थितियों में ड्राइवर की जौनपुर में मौत
Mon, 24 Nov 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
सुजानगढ़ गांव निवासी राजनारायण पांडेय के बेटे लक्ष्मीकांत उर्फ रोशन की जौनपुर में दोस्त के घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता राज नारायण कोहंडौर बाजार में एक कपड़े की दुकान पर काम करते हैं।
उनका 36 वर्षीय इकलौता बेटा लक्ष्मीकांत उर्फ रोशन पांडेय मुंबई में वाहन कंपनी में गाड़ी डिलीवरी का काम करता था। बीते दिनों वह कंपनी से गाड़ी डिलीवरी करने के लिए जौनपुर आया था। रविवार को उसने पत्नी को फोन करके बताया कि चेन्नई जाना है। फिर देर शाम पिता राजनारायण के पास फोन आया कि आपके बेटे की तबीयत खराब है। जौनपुर के मड़ियाहूं इलाके में अपने दोस्त की शादी में आया है। उसकी हालत बिगड़ रही है, वे अस्पताल लेकर जा रहे हैं।
परिजन जब जौनपुर पहुंचे तो रोशन उन्हें मृत मिला। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव चले आए। कुछ लोग मौत का कारण हार्ट अटैक तो कुछ लोग मौत को संदिग्ध बता रहे हैं। मृतक की पत्नी दो बच्चों के संग मुंबई रहती है।