फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   : Dream 11 fulfilled Inzamam dream, won one crore by playing online game, congratulatory stream

Pratapgarh : ड्रीम 11 ने पूरा किया इंजमाम का सपना, टीम बनाकर जीते एक करोड़, पिता मुंबई में चलाते हैं टैक्सी

Thu, 18 May 2023 01:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 18 May 2023 01:52 PM IST
सार

इंजमाम घरेलू क्रिकेट का खिलाड़ी है। क्रिकेट का नशा ऐसा था कि वह ऑनलाइन गेमिंग एप पर खिलाड़ी चयनित करके टीम बनाकर बड़ी धनराशि जीतने का सपना देखता था। उसका यह सपना आईपीएल 2023 के 17 मई को पंजाब किंग vs दिल्ली कैपिटल के बीच हुए मुकाबले में सच हो गया। शाम को शुरू हुए मुकाबले में खेल की समाप्ति तक उसकी बनाई गई टीम पहले नंबर पर चली गई।

विज्ञापन
: Dream 11 fulfilled Inzamam dream, won one crore by playing online game, congratulatory stream
ड्रीम 11 ऑनलाइन गेम में एक करोड़ रुपये जीतने वाला इंजमाम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रानीगंज नगर पंचायत के सवैया निवासी मुस्तफा अहमद के पुत्र इंजमाम अहमद (21) ने ड्रीम इलेवन में ऑनलाइन गेम खेलकर एक करोड़ रुपये जीत लिया है। कई साल से प्रयासरत इंजमाम का सपना उस समय पूरा हो गया जब बुधवार को आईपीएल 2023 में पंजाब किंग और दिल्ली कैपिटल टीम के बीच हुए मुकाबले के लिए उसकी बनाई टीम टीम पहले नंबर पर चली गई। 

विज्ञापन


इंजमाम घरेलू क्रिकेट का खिलाड़ी है। क्रिकेट का नशा ऐसा था कि वह ऑनलाइन गेमिंग एप पर खिलाड़ी चयनित करके टीम बनाकर बड़ी धनराशि जीतने का सपना देखता था। उसका यह सपना आईपीएल 2023 के 17 मई को पंजाब किंग vs दिल्ली कैपिटल के बीच हुए मुकाबले में सच हो गया। शाम को शुरू हुए मुकाबले में खेल की समाप्ति तक उसकी बनाई गई टीम पहले नंबर पर चली गई। ऑनलाइन गेमिंग एप्प में 49 रुपये से टीम बना के क्रिकेट गेम खेल रहा था।

विज्ञापन

एक करोड़ का दांव पूरा होते ही झूम उठा परिवार

हालांकि इस गेमिंग एप में उसनें  कई बार 49 रुपए भी गंवाए हैं, लेकिन हर साल आईपीएल क्रिकेट मैच में टीम बना के गेम खेलना नहीं छोड़ा। 17 मई को हुए पंजाब किंग बनाम दिल्ली कैपिटल मैच में भी 49 रुपए देकर बनाई हुई टीम से एक करोड़ रुपए जीतने का दांव लगाया, जिसमे उसने एक करोड़ रुपए जीत लिए। एक करोड़ का दांव पूरा होते वह और उसका परिवार खुशी से झूम उठा। आसपास के लोगों को भी पता लगा तो वह भी इस लॉटरी को लेकर अचंभित होकर बधाई देने पहुंचने लगे। इंजमाम के पिता मुंबई में रहकर टैक्सी चलाने का कार्य करते हैं।  इनाम जीतने की जानकारी होने पर क्षेत्र के लोग इनके परिवार को बधाई देने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed