फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   drank wine, fed cheese, then cut his throat with an ax

फर्नीचर कारोबारी की हत्या करने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा

Sun, 27 Mar 2022 01:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
drank wine, fed cheese, then cut his throat with an ax
प्रतापगढ़/शमशेरगंज। जेठवारा थाना क्षेत्र के काछा गांव में फर्नीचर कारोबारी मनोज यादव की हत्या के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार रात में कानपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने मनोज को पहले अपने घर बुलाकर शराब पिलाई। फिर उसे पनीर की सब्जी खिलाई। इसके बाद घर पहुंचाने जाते समय कुल्हाड़ी से उसका गला काट दिया। पुलिस ने आरोपी की मां को भी हिरासत में ले रखा है। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के काछा दुबे का पुरवा के रहने वाले फर्नीचर व लकड़ी कारोबारी मनोज यादव की 21 मार्च को गला काटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मनोज के बेटे कुंदन यादव की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही विकास दूबे उर्फ जैकी और उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने विकास दूबे की मां को हिरासत में ले
विज्ञापन

लिया था।
मुख्य आरोपी विकास घर से फरार चल रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उसकी तलाश में ट्रेनी सीओ विनय प्रभाकर साहनी के नेतृत्व में लगातार दबिश दी जा रही थी। शुक्रवार की रात पुलिस ने विकास को कानपुर से दबोच से लिया। उसे थाने लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मनोज का आरोपी विकास की मां से नजदीकी रिश्ता था। वह बराबर विकास के घर आता-जाता रहता था। जिसे लेकर कई बार विवाद हुआ था। यहां तक कि विकास की पत्नी भी घर छोड़कर चली गई थी। विकास मृतक मनोज का घर में बढ़ते दखल से परेशान रहता था। समाज के लोग भी उससे दूरी बनाने लगे थे। इसके चलते विकास ने उसे ठिकाने का लगाने का प्लान तैयार किया। 21 मार्च की रात उसने मनोज को अपने घर बुलाया। पनीर की सब्जी बनी। जिसे खाने के पहले मनोज ने शराब का सेवन किया। उसने खुद शराब पीने का बहाना किया और मनोज को पिलाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पीने के साथ ही मनोज ने पनीर की सब्जी व रोटी भी खाई। रात करीब साढ़े दस बजे विकास को घर पहुंचाने के लिए निकला। लोनी नदी के पास बाइक पर बैठे विकास ने कुल्हाड़ी से मनोज के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे वह गिर पड़ा। इसके बाद उसने ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से उसके गले पर प्रहार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद विकास भाग निकला। घटना के बाद पुलिस ने गांव के कुछ लोगों के साथ हत्यारोपी विकास की मां को हिरासत में ले लिया। रविवार को पुलिस मां-बेटे को जेल भेजने की तैयारी में है। सीओ सदर पवन त्रिवेदी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed