फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dr. Mahi of Basupur Belkharia became a member of the Foreign Department of the Australian Government.

Pratapgarh News: ऑस्ट्रेलिया सरकार के विदेश विभाग में सदस्य बनीं बासूपुर बेलखरिया की डॉ. माही

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Dr. Mahi of Basupur Belkharia became a member of the Foreign Department of the Australian Government.
सदर विकासखंड के बासूपुर बेलखरिया कटैया की डॉ. माही सिंह ऑस्ट्रेलिया सरकार के विदेश विभाग में सदस्य के रूप में चयनित हुई हैं। डॉ. माही ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ाते हुए सतत विकास के लिए बड़े अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट पर कार्य करेंगी। एक अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया पहुंचकर माही ने कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

डॉ. माही के पिता डॉ. यशवंत कुमार सिंह वाराणसी मंडल में पशुपालन विभाग में संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात हैं। मां रेनू सिंह आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। माता व पिता की इकलौती संतान माही की शुरुआती शिक्षा लखनऊ में हुई। रानी लक्ष्मी बाई विद्यालय से उन्होंने हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा पास की।
विज्ञापन

माही ने कृषि में स्नातक किया। उत्तराखंड के ऊधमनगर जिले में स्थित गोविंद वल्लभ पंत विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि ली। पिता यशवंत सिंह ने बताया कि माही ने नई दिल्ली ने परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता अर्जित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed