{"_id":"5efa42058ebc3e43351cf0b5","slug":"door-to-door-survey-thermal-screening-of-544-people-pratapgarh-news-ald2797155129","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर सर्वे, 544 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर सर्वे, 544 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग
विज्ञापन
door to door survey thermal screening of 544 people
- फोटो : PRATAPGARH
एडीएम के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को आफिसर्स कॉलोनी में 101 घरों को सैनिटाइज करने के साथ ही नालियों के पास ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया। 544 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की।
जिले के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शत्रोहन वैश्य कोरोना संक्रमित हो गए हैं। रविवार को रिपोर्ट आने के बाद सीएमओ ने एडीएम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम आफिसर्स कॉलोनी पहुंची। यहां 101 घरों में रहने वाले 544 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। एडीएम, सीडीओ सहित अन्य अफसरों के साथ आसपास के लोगों के आवासों को सैनिटाइज कराया गया। नालियों के पास ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया।
प्रशासनिक अफसरों समेत 312 लोगों का लिया सैंपल , सोमवार को 206 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव
प्रतापगढ़। एडीएम के कोरोना संक्रमित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को प्रशासनिक अफसरों, बाबुओं समेत 312 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। उधर, सोमवार को 206 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। उधर, एडीएम का जिला अस्पताल में बने कोविड टू अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पांच दिन बाद होगी डीएम की टीम-11 की जांच
महामारी कोरोना वायरस के चलते जिलाधिकारी डॉक्टर रुपेश कुमार अपने टीम-11 के साथ प्रतिदिन सुबह और शाम बैठक करते थे। एडीएम के संक्रमित होने के बाद अब पांच दिन बाद टीम के सदस्यों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।