फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Don't think of traveling by bus today and tomorrow

तीन दिन यात्रियों की बढ़ी परेशानी, पीएम की रैली में गई निगम की 30 बसे

Mon, 06 Dec 2021 12:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Don't think of traveling by bus today and tomorrow
रोडवेज बस अड्डे पर प्रयागराज जाने वाली बसों में बैठने को मशक्कत करते यात्री। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
यदि आप आज और कल बस से सफर करने की सोच रहे हैं तो इरादा बदल दें। क्योंकि गोरखपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली के लिए रविवार से ही निगम की तीस बसें भेज दी गई हैं। जिसके चलते सहालग में सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिन भर यात्रियों को वाहन के लिए भटकना पड़ा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की रैली के लिए प्रयागराज मंडल से 225 निगम की बसों की डिमांड की गई थी। पहले तो एआरएम से 15 बसों की डिमांड हुई मगर बाद यह संख्या 30 हो गई। आरएम का आदेश मिलने के बाद एआरएम पीके कटिहार ने आनन- फानन में खराब पड़ी बसों की मरम्मत कराकर रविवार को गोरखपुर के लिए रवाना कर दिया। यह बसें सोमवार व मंगलवार तक गोरखपुर में ही रहेंगी। बृहस्पतिवार से बसों का संचालन ठीक से शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

एआरएम ने बताया कि अब उनके पास महज 30 बस बची हुई है। इन्हीं में से लंबी दूरी के साथ लखनऊ, कानपुर और प्रयागराज के साथ सुलतानपुर, फैैजाबाद और गोरखपुर के बीच में दौड़ाया जाएगा। हालांकि बस की कमी के चलते यात्रियों को परेशान होना पड़ सकता है। वैसे बस की समस्या पूरे प्रयागराज मंडल में रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहालग के चलते बसों की कमी होने के कारण रोडवेज बस अड्डे पर सुबह से देर शाम तक यात्री वाहन के लिए भटकते दिखे। तमाम यात्री घंटों इंतजार के बाद निराश होकर लौट गए। निजी बस चालक भी रोडवेज बस अड्डे पर वाहन खड़ा कर सवारियां भरते दिखे।

अनुबंधित बसों के सहारे यात्रियों का सफर पूरा कराएगा रोडवेज विभाग
निगम की 15 बसें बची हुई है। लंबी दूरी चलने वाली बसों को भी एआरएम ने पीएम के रैली में भेज दिया है। सात दिसंबर की रात तक बसों के लौटने की उम्मीद है। ऐसे में अब एआरएम के पास जो बस बची हुई है इनमें ज्यादातर खटारा है। जुगाड़ पर काम चलाया जा रहा है। ऐसे में इन बसों को प्रयागराज और लखनऊ के बीच जहां चलाया जाएगा वहीं अनुबंधित बसों के सहारे लंबी दूरी का सफर यात्रियों का तय कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed