फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Doctors posted in CHC, PHC will have online attendance

Pratapgarh News: सीएचसी, पीएचसी में तैनात डॉक्टरों की होगी ऑनलाइन हाजिरी

Sat, 02 Dec 2023 09:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 02 Dec 2023 09:02 PM IST
विज्ञापन
Doctors posted in CHC, PHC will have online attendance
सीएचसी और पीएचसी पर तैनात चिकित्सक अब मनमानी नहीं कर पाएंगे। सुबह आठ और दोपहर दो बजे सीएमओ जूम मीटिंग के जरिये यह जानेंगे कि कौन चिकित्सक ड्यूटी पर और कौन घर जा चुके हैं। अनुपस्थित मिलने वाले चिकित्सकों का वेतन रोकने के साथ उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन




सीएमओ डॉ.जीएम शुक्ल ने बताया, जिले में 29 सीएचसी और 56 पीएचसी का संचालन हो रहा है। यहां तैनात चिकित्सकों को सुबह आठ बजे ओपीडी में पहुंचना होता है। दोपहर दो बजे तक ओपीडी में आने वाले मरीजों का इलाज करना होता है। मगर लगातार शिकायत मिल रही थी कि डॉक्टर देर से आते हैं और जल्द घर चले जाते हैं। मरीजों को परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन


समस्या को देखते हुए ऑनलाइन उपास्थिति दर्ज कराने की योजना तैयार की गई। जूम मीटिंग के जरिये सुबह आठ से नौ बजे के बीच और दोपहर एक से दो बजे के बीच सभी डॉक्टरों से बात की जाती है। इससे उनकी उपस्थिति और मरीजों की संख्या देखी जाती हैैैैैैैैैैैैै।
विज्ञापन
विज्ञापन




मीटिंग में शामिल न होने वाले चिकित्सकों को अनुपास्थित मानते हुए एक दिन का वेतन रोकने सहित विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा जा रहा है। हालांकि दो दिनों से जूम मीटिंग के जरिये ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की जा रही है, मगर अब तक कोई भी डॉक्टर अनुपस्थित नहीं मिके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed