{"_id":"66217fdeb320fe19860e17e6","slug":"doctors-did-not-sit-in-opd-till-9-am-patients-got-upset-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-115649-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सुबह नौ बजे तक ओपीडी में नहीं बैठे डॉक्टर, परेशान हुए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सुबह नौ बजे तक ओपीडी में नहीं बैठे डॉक्टर, परेशान हुए मरीज
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं आ रहीं हैं। ओपीडी में समय से डॉक्टरों के न बैठने से दूर-दराज से आने वाले मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। अक्सर यहां डॉक्टर नदारद रहते हैं। बृहस्पतिवार को 83 मरीज सुबह आठ बजे ओपीडी में पहुंचकर चिकित्सक का इंतजार करते रहे।
बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय के सर्जन कक्ष में एसआर तो दूर जेआर तक नहीं बैठे थे। जबकि ओपीडी गेट के पास कई मरीज हाथ में पर्चे लेकर डॉक्टर के इंतजार में बैठे थे। ठीक यही हाल ऑर्थो सर्जरी विभाग की ओपीडी की थी। धूप से बचने के चक्कर में सुबह साढ़े सात बजे अस्पताल पहुंचे मरीजों ने आठ बजे ओपीडी पर्चा लेकर डॉक्टर के कक्ष के सामने बैठे रहे। इसी तरह फिजीशियन, त्वचा रोग विशेषज्ञ तक का कक्ष खाली था। इससे मरीज परेशान रहे। इमरजेंसी में डॉ. आशुतोष सिंह और फार्मासिस्ट मौजूद रहे।
एनआरसी वार्ड में भी कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। आए दिन जिला अस्पताल में यह खामियां देखने को मिलतीं हैं। विशेष बात यह है कि जिस दिन किसी आला अधिकारी का निरीक्षण होता है, उस दिन सभी कर्मचारी अपने वार्ड में मिलते हैं। ऑर्थो सर्जन डॉ. सचिन कुमार ने कहा कहा कि मैं सुबह आठ बजे अस्पताल पहुंच गया। डेढ़ से दो घंटे वार्ड का राउंड करने में लग गया। इसलिए नौ बजे तक ओपीडी में नहीं पहुंच पाया। ठीक यही जवाब सर्जन डॉ. केके तिवारी और फिजीशियन डॉक्टर मनोज खत्री, रमेश पांडेय का है। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित ने कहा कि आज अस्पताल पहुंचने में कुछ लेट हो गया, बाकी दिनों समय से पहुंच जाता हूं। वैसे जेआर को कक्ष में मौजूद रहना चाहिए, यदि नहीं थे तो गलत है।
विज्ञापन
क्या बोले मरीज
सुबह 10 बजे के पहले तेज धूप हो जाती है। धूप से बचने के चक्कर में सुबह साढ़े सात बजे ही अस्पताल पहुंच गई। नौ बजने वाला है। अभी तक हड्डी के डॉक्टर अस्पताल नहीं आए हैं।
मयफुल निशा, ओरंगाबाद कोहड़ौर
बुखार से पीड़ित हूं। सुबह आठ बजे ओपीडी पर्चा लेकर डॉक्टर के चैंबर के सामने पहुंच गया। मुझसे पहले तमाम लोग लाइन में बैठकर डॉक्टर का इंतजार कर रहे हैं। डॉक्टर कब आएंगे इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता है।
- अहमद, सदर बाजार
सुबह आठ बजे डॉक्टरों को ओपीडी में बैठने का आदेश दिया गया है। राउंड करने वाले चिकित्सकों को समय से पहले आना चाहिए। यदि नौ बजे तक डॉक्टर ओपीडी में नहीं बैठे हैं तो कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा। जवाब को प्राचार्य के पास भेज दिया जाएगा, उस पर प्राचार्य कार्रवाई करेंगे।
डॉ. सौभाग्य प्रकाश, सीएमएस मेडिकल कॉलेज।