फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Doctor who performed maternity operation sent to jail

Pratapgarh News: प्रसूता का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर को भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Doctor who performed maternity operation sent to jail
मेडिकल कॉलेज से सटे अनम हॉस्पिटल में छह माह पहले ऑपरेशन के बाद दूसरे ग्रुप का खून चढ़ाने से प्रसूता की मौत हो गई थी। इस मामले में ऑपरेशन करने के आरोपी चिकित्सक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के आसलपुर ईसनपुर निवासी खुशबू चौरसिया गर्भवती थी। जनवरी माह में परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज से सटे अनम अस्पताल में भर्ती कराया था। खुशबू ने ऑपरेशन के बाद बेटे को जन्म दिया। चिकित्सकों ने 12 हजार रुपये लेकर दूसरे ग्रुप का खून उसे चढ़ा दिया। इससे प्रसूता की मौत हो गई थी। मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज अनम अस्पताल संचालक को जेल भेजा। नगर कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि मृतका का ऑपरेशन करने वाले आयुर्वेद के डॉक्टर सैय्यद मसूद मुजफ्फर को उसके नर्सिंग होम से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed