फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Doctor's wife jewelery worth 1.5 lakh stolen in Padmavat Express

Pratapgarh : पद्मावत एक्सप्रेस में चिकित्सक की पत्नी का डेढ़ लाख के जेवरात चोरी

Fri, 24 Feb 2023 01:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Feb 2023 01:01 AM IST
सार

दिल्ली से पद्मावत एक्सप्रेस पकड़कर प्रतापगढ़ आ रही डॉक्टर की पत्नी का जेवरात से भरा पर्स ट्रेन में चोरी हो गया। जानकारी के बाद परेशान चिकित्सक की पत्नी ने जीआरपी थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस पर्स चोरी करने वाले बदमाशों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Doctor's wife jewelery worth 1.5 lakh stolen in Padmavat Express
Pratapgarh News : रेलवे स्टेशन पर पद्मावत ट्रेन से लौटे सामान चोरी होने से परेशान परिवार। - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली से पद्मावत एक्सप्रेस पकड़कर प्रतापगढ़ आ रही डॉक्टर की पत्नी का जेवरात से भरा पर्स ट्रेन में चोरी हो गया। जानकारी के बाद परेशान चिकित्सक की पत्नी ने जीआरपी थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस पर्स चोरी करने वाले बदमाशों की तलाश कर रही है। पंचशील गार्डेन नवीन सहदरा पूर्वी दिल्ली निवासी डॉ. राम कुमार सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह अपनी बहन क लीमा सिंह के घर दहिलामऊ आने के लिए कई दिनों से तैयारी कर रहीं थीं।

विज्ञापन

बुधवार को वह पद्मावत एक्सप्रेस के एसी कोच बीटू में बेटे के साथ सवार हुईं। वह अपनी सीट पर ही करीब डेढ़ लाख कीमत का जेवरात भरा पर्स रखी थीं। मुरादाबाद के बाद पूर्णिमा सिंह को नींद आ गई। इस बीच चोरों ने पूर्णिमा सिंह का जेवरात व चार हजार रुपये से भरा पर्स उड़ा दिया।

विज्ञापन


लखनऊ पहुंचने के बाद जब पूर्णिमा सिंह को चोरी की जानकारी हुई तो वह टीईटी, रेलवे पुलिस को सूचना देकर मदद मांगी। उन्होंने ऑनलाइन अपनी शिकायत भी दर्ज करा दी। सहारनपुर से मुरादाबाद तक खाली सीट पर यात्रियों से पैसा लेकर उन्हें बैठाने के लिए रेलवे पुलिस जरूर दिखी। पीड़िता के अनुसार घटना की सूचना के बाद भी कोई जांच करने तक नहीं पहुंचा। ऐसे में रेल कर्मचारियों के घटना में शामिल होने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed