Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   DM will reward the Mewadhis by giving them tablets and cash

Pratapgarh News: मेवाधियों को टैबलेट और नकद राशि देकर डीएम करेंगे पुरस्कृत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
DM will reward the Mewadhis by giving them tablets and cash
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले की मेधा सूची में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले 23 विद्यार्थियों को डीएम शिव सहाय अवस्थी बृहस्पतिवार को पुरस्कृत करेंगे। कटरा रोड स्थित अफीम कोठी सभागार में मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट और 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। जबकि जिले के तीन मेधावी विद्यार्थियों को सीएम योगी लखनऊ में एक-एक लाख रुपये देकर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

डीएम शिव सहाय अवस्थी ने बताया कि हाईस्कूल के 14 और इंटरमीडिएट के 12 मेधावियों को टैबलेट व 21 हजार रुपये का नकद राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा। जबकि तीन विद्यार्थियों को लखनऊ में सीएम योगी एक लाख रुपये देकर पुरस्कृत करेंगे। पलक श्रीवास्तव, दिव्या यादव व नीरज को लखनऊ में पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं प्रियमणि, मनीष मिश्रा, प्रशांत पाल, मानस श्रीवास्तव, हर्षित मौर्या, अमजद अहमद, आर्यन सिंह, अंशुमान सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, प्रियांश जायसवाल, राजनंदिनी सिंह, अनुष्का गुप्ता, श्रुतिसुधा तिवारी, शुभम सिंह, सार्थक सिंह, प्रणव तिवारी, प्रगति तिवारी, प्रवीन कुमार मौर्या, कीर्ति चौरसिया, प्रिया सरोज, गौरी मिश्रा, जान्ह्वी यादव व आदिति ओझा को जिले में पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार कार्यक्रम के दौरान सीडीओ दिव्या मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed