फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Corona propagation did no happen, over 1 million

नहीं हुआ कोरोना का प्रचार-प्रसार, खत्म हो गए दस लाख

Thu, 26 Mar 2020 11:59 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 26 Mar 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Corona propagation did no happen, over 1 million
DM went around and took stock, CMO's class on arbitrary - फोटो : PRATAPGARH
देश में महामारी का रूप ले चुका कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए भले ही शासन ने स्वास्थ्य विभाग को बीस लाख रुपये का बजट दिया है, मगर स्वास्थ्य विभाग की ओर से न तो सैनिटाइजर और मॉस्क वितरित किया गया और न ही कहीं प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग और बैनर लगवाया गया। शासन की ओर से मिले बजट को जिम्मेदार बंदरबांट करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


चीन के बाद अब भारत में महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए योगी सरकार ने बीस लाख रुपये का बजट स्वास्थ्य विभाग को दिया था। इस बजट से जनजागरूकता और सार्वजनिक स्थल जैसे बस स्टैंड पर चार होर्डिंग या फिर बैनर, सरकारी अस्पतालों के गेटों पर दो-दो बैनर और होर्डिंग के साथ पोस्टर लगवाने व पंफलेट वितरण कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

विभाग के सूत्र बताते हैं कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से महज चार लाख रुपये का बजट खत्म किया गया और दस लाख का बिल तैयार कर शासन को भेज दिया गया। दस लाख रुपये को अभी दबाकर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि जिले में न तो कोरोना वायरस से बचाव बीमारी के लक्षण, बचाव आदि का पंफलेट कहीं वितरण किया गया और न ही होर्डिंग लगवाई गई। इतना ही नहीं सीएमओ अपने कर्मचारियों और डॉक्टरों तक को मॉस्क तक नहीं मुहैया करा सके। चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मचारी बगैर मॉस्क के कोरोना के संदिग्ध मरीजों तक जाकर उनकी जांच और इलाज कर रहे हैं।


शासन की ओर से मिले बजट से होर्डिंग ओर पोस्टर तैयार करवाकर उसे सार्वजनिकस्थल पर लगवा दिया गया है। पंफलेट वितरित किया जा रहा है। चिकित्सकों के साथ स्वास्थ्य कर्मचारियों को संपूर्ण व्यवस्था से लैस कर दिया गया है। पंफलेट और होर्डिंग के साथ बैनर छपवाने के लिए आर्डर दिया गया है। बंदी के चलते नहीं छप पा रहा है। डॉक्टर एके श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed