{"_id":"5fe234e38ebc3e3f871b72e7","slug":"dm-stops-purchase-of-paddy-at-naharpur-narwal-center-due-to-non-payment-of-farmers-pratapgarh-news-ald294722241","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहरपुर, नरवल केंद्र पर किसानों का भुगतान नहीं होने पर डीएम ने रोकी धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहरपुर, नरवल केंद्र पर किसानों का भुगतान नहीं होने पर डीएम ने रोकी धान की खरीद
विज्ञापन
DM stops purchase of paddy at Naharpur, Narwal center due to non-payment of farmers
धान बेचने वाले किसानों का महीनों बाद भी भुगतान नहीं होने पर डीएम डा. रुपेश कुमार ने क्रय केंद्र प्रभारियों को फटकार लगाते हुए दो केंद्रों पर अस्थायी रूप से खरीद बंद करने को कहा है। डीएम ने कहा है कि किसानों के खाते में भुगतान करने के बाद ही धान खरीदा जाएगा।
मंगलवार को डीएम ने धान खरीद की समीक्षा बैठक में पाया कि क्रय केंद्र नाहरपुर शिवगढ़ और नरवल केंद्र पर किसानों के धान मूल्य का भुगतान निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत नहीं किया गया है।
डीएम ने नाराजगी जताते हुए दोनों केंद्रों पर अग्रिम आदेश तक धान खरीद पर अस्थायी रूप रोक लगा दी है। उन्होंने केंद्र प्रभारी से किसानों के बकाए भुगतान करने को कहा है।
विज्ञापन
अब इन क्रय केंद्रों के किसान नजदीकी ब्लाक के क्रय केंद्रों पर धान विक्रय कर सकते हैं। प्रमुख सचिव की वीसी के बाद डीएम ने अफसरों की क्लास ली और लक्ष्य को पूरा करने को कहा। डीएम को क्रय केंद्र कालाकांकर, मंगरौरा एवं आसपुर देवसरा में धान खरीद की अच्छी रिपोर्ट मिली। डीएम ने डिप्टी आरएमओ से कहा कि अगर एक ही किसान से ज्यादा खरीद हो रही हो तो ऐसे किसानों की रेंडम जांच की जाए।