{"_id":"68aa01a7799e1b0f5009c8cd","slug":"dm-stopped-the-salary-hike-of-the-head-assistant-due-to-negligence-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-146224-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: लापरवाही पर डीएम ने प्रधान सहायक की वेतन वृद्धि पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: लापरवाही पर डीएम ने प्रधान सहायक की वेतन वृद्धि पर लगाई रोक
विज्ञापन
डीएम शिव सहाय अवस्थी ने लापरवाही मिलने पर उप कृषि निदेशक कार्यालय के प्रधान सहायक के वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है। शौचालय और परिसर में गंदगी देख नाराजगी जताई। एक माह के अंदर सुधार की चेतावनी भी दी।
उप कृषि निदेशक कार्यालय के शौचालय में गंदगी मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। एक साथ चार कर्मचारियों को अवकाश दिए जाने पर सुधार का आदेश दिया। लगातार अनुपस्थित चल रही कर्मचारी जागृति सिंह के वेतन आहरित किए जाने पर वित्तीय अनियमितता की कार्रवाई का आदेश दिया। प्रधान सहायक विजय सिंह के कार्यों में कमियां मिलने पर डीएम ने वेतन वृद्धि रोकने का आदेश दिया। कहा कि कार्य में सुधार न होने पर विभागीय कार्रवाई की जाए।
डीएम ने उप कृषि निदेशक विनोद यादव को एक माह के अंदर कार्यालय में सुधार लाने का निर्देश दिया। पटल सहायकों की मेज पर नाम व पदनाम की पट्टिका रखने का निर्देश दिया। साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर किए जाने को भी निर्देशित किया। उद्यान कार्यालय के एक कक्ष निष्प्रयोज्य सामान मिले। नीलामी की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश जिला उद्यान अधिकारी सुनील शर्मा को दिया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान कार्यालय में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय-प्रथम का भी डीएम ने निरीक्षण किया। कृषि विभाग परिसर की चहारदीवारी निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया।