फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   DM reprimanded the executive engineer

Pratapgarh News: डीएम ने अधिशाषी अभियंता को लगाई फटकार

Sat, 08 Apr 2023 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 08 Apr 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
DM reprimanded the executive engineer
जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने शनिवार को विकास भवन में परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा की। आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। डीएम ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण न होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ओडीओपी की प्रगति ठीक न पाए जाने पर डीएम ने उपायुक्त उद्योग को प्रगति में सुधार लाने का निर्देश दिया। कन्या सुमंगला योजना का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को आदेश दिया गया। वन स्टाफ सेंटर के कार्मिकों को भुगतान करने के लिए अधिकारियों को कहा गया। वहीं गोल्डन कार्ड में प्रगति में सुधार के लिए सीएमओ को निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में हॉस्टल निर्माण में प्रगति धीमी पाए जाने पर यूपीपीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर को नोटिस जारी की गई। आवास विकास परिषद के परियोजनाओं के कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर अधिशाषी अभियंता को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्यों को पूरा करने के लिए अधिकारियों को डीएम ने निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ ईशा प्रिया, सीएमओ डॉ. जीएम शुक्ला, डीडीओ ओमप्रकाश मिश्र, डीसी मनरेगा इंद्रमणि त्रिपाठी, डीपीआरओ रविशंकर द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed