फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   DM reached Kunda Tehsil on Samadhan Diwas, heard complaints

Pratapgarh News: समाधान दिवस पर कुंडा तहसील पहुंचे डीएम, सुनीं शिकायते

Sat, 02 Sep 2023 09:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 02 Sep 2023 09:30 PM IST
विज्ञापन
DM reached Kunda Tehsil on Samadhan Diwas, heard complaints
जमीनी विवाद निपटाने के लिए पुलिस और राजस्व की बनी संयुक्त टीम बनाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। समाधान दिवस पर शनिवार को जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव कुंडा तहसील पहुंचे और पीड़ितों की शिकायतें सुनीं। अधिकांश मामले जमीनी विवाद के देखकर उन्होंने सभी थानों में पुलिस और राजस्वकर्मियों की संयुक्त टीम बनाकर विवादों का निपटाने के निर्देश दिए। कुंडा में 185 शिकायतें आई, जिसमें सबसे अधिक 65 मामले राजस्व विभाग के थे। हालांकि छह मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। राजस्व विभाग की अधिक शिकायतें आने पर लेखपालों एवं कानूनगो की क्लास लगाई और चेताया है कि अगर शिकायतों का निस्तारण समय पर नहीं किया गया, तो कार्रवाई की जाएगी।


तहसील सभागार लालगंज में 48 शिकायतें आई। जिनमें से चार शिकायतों का अफसरों ने मौके पर निस्तारण कराया। एडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा व एएसपी पश्चिमी रोहित मिश्र पूरे समय बैठकर शिकायतों को सुनते रहे। इस मौके पर सीओ रामसूरत सोनकर, पूर्ति निरीक्षक राजीव सिंह, लेखपाल संघ अध्यक्ष रामचंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। सदर में 42 और रानीगंज में 40 शिकायकर्ता पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed