{"_id":"b57b5fb2c7e85e5d748edaca40bb2d85","slug":"dm-limitations-are-involved-in-late-night-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात तक कमियों को दुरुस्त करने में लगे रहे डीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात तक कमियों को दुरुस्त करने में लगे रहे डीएम
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 04 Feb 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाके में मंगलवार को जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी के निरीक्षण से मातहत परेशान रहे। तहसील दिवस के बाद उन्होंने दो गांवों में निरीक्षण किया। इसके बाद चौपाल का कार्यक्रम चला। चौपाल के कार्यक्रम के बाद अधिकारियों ने समझा कि अब उन्हें राहत मिलेगी। बावजूद इसके उन्हें राहत नहीं मिली। वह फिर तहसील लौटे और देर रात तक तहसील का जायजा लेते हुए मातहतों की क्लास लगाई।
तहसील क्षेत्र के अधिकारियों की जान मंगलवार को हलक में ही अटकी रही। दिन में जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में कई लोगों को जमकर फटकारा। तहसील दिवस से वह उठे तो दो गांवों का निरीक्षण किया। इसमें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण रहा लोहिया समग्र गांव भावनपुर। वहां जिलाधिकारी ने कार्रवाई भी की। चौपाल खत्म के बाद भी देर रात डीएम फिर तहसील आए। मुहाफिस खाने के साथ ही सभी कोर्ट, कागजात के साथ ही ब्लाक से कार्यों की प्रगति रिपोर्ट मंगाई। इसके बाद उन्होंने बैठक शुरू कर दी। बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से सारे काम दो दिन के अंदर पूरे करने के लिए कहा। करीब 10 बजे वह कुंडा से रवाना हुए तब जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।