{"_id":"5d98db988ebc3e0160260177","slug":"dm-inspected-the-beo-office-pratapgarh-news-ald2568025137","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी ने किया बीईओ कार्यालय का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी ने किया बीईओ कार्यालय का निरीक्षण
विज्ञापन
शिक्षकों की सेवापुस्तिका एबीआरसी के घर मिली, निलंबित
प्रतापगढ़। डीएम मार्कंडेय शाही ने शनिवार को बीईओ सदर के कार्यालय और मॉडल मिडिल स्कूल सुखपालनगर का औचक छापेमारी कर भारी संख्या में पुरानी पुस्तक, जूता-मोजा मिलने पर बीईओ सुधीर सिंह पर विभागीय कार्रवाई करने और शिक्षकों की सेवा पुस्तिका एबीआरसी प्रभाकर सिंह के घर में मिलने पर निलंबित करके कुंडा बीईओ कार्यालय से संबद्ध किया है। शनिवार को डीएम की इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।
शनिवार को डीएम मार्कण्डेय शाही अचानक सुखपालनगर स्थित खंड शिक्षा अधिकारी सदर कार्यालय पहुंच गए। बीईओ कार्यालय में भारी संख्या में पुरानी पुस्तकें और जूता-मोजा डंप होने पर बीईओ सुधीर सिंह को फटकार लगाते हुए शिक्षकों की सेवा पुस्तिका मांग ली। बीईओ ने जब बताया कि सेवा पुस्तिका एबीआरसी के पास है, तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। एबीआरसी प्रभाकर सिंह को फटकार लगाते हुए सेवा पुस्तिका देने को कहा। डीएम ने एबीआरसी के साथ फोर्स भेजकर घर में रखी सेवा पुस्तिकाओं को बीईओ सीमा गौतम को दिलवाया। डीएम ने बीएसए फौरन एबीआरसी को निलंबित को कुंडा बीईओ कार्यालय से सम्बध्द करने के निर्देश पर तुरंत निलंबित कर दिया गया। बीईओ कार्यालय में व्यापक गंदगी और लापरवाही के लिए बीईओ सुधीर सिंह को जिम्मेदार ठहराते हुए बीएसए से विभागीय कार्रवाई करने को कहा है। इधर मिडिल मॉडल स्कूल सुखपालनगर में कक्षा छह में नामांकित 30 बच्चों में 18 मौजूद मिले, कक्षा सात में 32 में 17 और कक्षा आठ में 32 में 18 बच्चों के मौजूद मिलने और शिक्षकों की संख्या छह होने पर बीएसए से संख्या के अनुपात से अधिक शिक्षकों को हटाने को कहा है।
संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त करने का दिया निर्देश
बीईओ कार्यालयों पर तैनात लेखाकार, कंप्यूटर आपरेटरों के नहीं आने पर डीएम ने बीएसए से उनकी सेवा समाप्त करने को कहा है। बीएसए ने बताया कि बीईओ से रिपोर्ट तलब करके यह कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जिले के अधिकांश विकास खंडों में तैनात बीईओ शिक्षक नेताओं के कठपुतली बने हुए हैं। इसलिए वेतन बिल पास करना और शिक्षकों की सेवा पुस्तिका में एंक्रीमेंट लगाने का कार्य वह स्वयं करते हैं। इसके बदले में शिक्षक नेता अध्यापकों को शोषण करते हैं। कई बार पहल हुई कि सेवा पुस्तिका बीईओ के कार्यालय में रखी जाय, मगर ऐसा नहीं हो सका।
खंड शिक्षा अधिकारी सदर के पद पर तैनात रहे बीईओ सुधीर सिंह से इन दिनों प्रभार छीनकर सीमा गौतम को सौंप दिया गया है। सीमा गौतम को वेतन बिल और शिक्षकों की सेवापुस्तिका का चार्ज नहीं मिला था। ऐसी चर्चा थी कि बीईओ की शिकायत पर ही डीएम ने छापेमारी की और एबीआरसी के खिलाफ कार्रवाई हुई। हालांकि उन्होंने इस बात से इंकार किया।