फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   DM in-charge in Lalganj heard complaints, 11 cases resolved on the spot

Pratapgarh News: लालगंज में प्रभारी डीएम ने सुनी शिकायतें, 11 मामलों का मौके पर निस्तारण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
DM in-charge in Lalganj heard complaints, 11 cases resolved on the spot
संपूर्ण समाधान दिवस पर लालगंज तहसील में प्रभारी जिलाधिकारी नवनीत सेहारा ने लोगों की शिकायतें सुनीं। 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। कुल 175 शिकायतें आईं। इसमें 90 शिकायतें राजस्व विभाग, पुलिस विभाग की 22, विकास विभाग की 19, बेसिक शिक्षा की एक, विद्युत विभाग की आठ समेत अन्य विभागों की शिकायतें लेकर फरियादी पहुंचे। प्रभारी डीएम ने अधिकारियों, लेखपालों एवं कानूनगो को निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। समाधान दिवस पर एसडीएम लालगंज शैलेंद्र कुमार वर्मा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं रानीगंज तहसील में चकबंदी अधिकारी राकेश गुप्ता ने लोगों की शिकायतें सुनीं। पुलिस विभाग की सबसे ज्यादा शिकायत आने पर थानाध्यक्ष व राजस्व कर्मियों को शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। एसडीएम दीपक वर्मा, नायक तहसीलदार अमित सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पट्टी तहसील में एडिशनल एसपी दुर्गेश सिंह ने शिकायतें सुनीं। 92 शिकायतों में से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। इसमें राजस्व की 36, पुलिस की 23 व अन्य विभागों की शिकायतें लोगों ने सुनाईं। इस मौके पर एसडीएम पट्टी तनवीर अहमद, सीओ आनंद राय पट्टी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed