{"_id":"65b6c49e602606772407dd57","slug":"dj-operator-riding-a-bike-fell-from-the-overbridge-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-111446-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कार की टक्कर से बाइक सवार डीजे संचालक ओवरब्रिज से नीचे गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कार की टक्कर से बाइक सवार डीजे संचालक ओवरब्रिज से नीचे गिरा, मौत
विज्ञापन
शहर के चिलबिला फ्लाईओवर पर रविवार की रात बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार डीजे संचालक संजय गौड़ नीचे गिर पड़ा। आनन-फानन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
नगर कोतवाली के चकबनतोड़ निवासी संजय गौड़ (30) डीजे संचालक था। रविवार को वह किसी काम से सुल्तानपुर गया था। रात करीब साढ़े आठ बजे घर लौटते समय चिलबिला फ्लाईओवर के दक्षिणी छोर पर बेकाबू कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह हवा में उछलकर फ्लाईओवर से नीचे ढाबे के पास गिर पड़ा। जबकि बाइक ओवरब्रिज पर ही गिर गई। यह देख राहगीरों ने अपना वाहन रोककर शोर मचाया। घटना के बाद कार लेकर चालक वन विभाग कार्यालय की ओर भागा। उसका लोगों ने पीछा कर लिया। इधर लोगों ने पुलिस की मदद से घायल संजय को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। खबर मिलने पर छोटा भाई संदीप परिजनों संग रोते बिलखते मेडिकल कॉलेज पहुंचा। नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि घटना के बाद कार को कब्जे में ले लिया गया है। चालक हिरासत में है।
हाईवे पर अनियंत्रित बाइक पलटने से युवक की मौत
प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग पर रविवार की रात त्रिलोकपुर के करीब अनियंत्रित बाइक पलटने से कोहड़ौर के भाटी शंकरपुर निवासी राजू (40) की मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी कोहड़ौर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी शिनाख्त होने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
पिता के पहुंचने पर बेटे के शव का हुआ अंतिम संस्कार
कंधई थाना क्षेत्र के रठवत निवासी शीतला प्रसाद दुबे के दस वर्षीय बेटे शिखर उर्फ आकर्ष दुबे की शुक्रवार की शाम बोलेरो की टक्कर से मौत हो गई। मुंबई से घर आने के बाद रविवार को मृत बालक शिखर के शव का गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया। इधर पुलिस ने वाहन मलिक को हिरासत में लिया है। संवाद