Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Diwali will be celebrated amidst garbage and filth in the streets.

Pratapgarh News: गलियों में कूड़ा, गंदगी के बीच मनेगी दिवाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Diwali will be celebrated amidst garbage and filth in the streets.
नगर पंचायत कटरा मेदनीगंज में बजबजाती नाली। संवाद
रास्ते व गलियों में जगह-जगह कूड़े का अंबार है। दुर्गंध उठ रही है। नालियां चोक हैं। शुक्रवार को वार्डों की पड़ताल की गई तो नगर पंचायत कटरामेदनीगंज के वार्डों में गंदगी पसरी मिली। साफ-सफाई के इंतजाम नाकाफी दिखे। लोगों ने कहा कि इस बार दिवाली कूड़े के ढेर के बीच मनानी पड़ेगी। सफाई के नाम पर खानापूरी की जा रही है।
विज्ञापन

दिवाली के पर्व को लेकर साफ सफाई की व्यवस्था अधूरी है। इसे लेकर नागरिकों ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। साहबगंज वार्ड में नालियां चोक हैं। जगह-जगह कूड़े का ढेर है। यही हाल बाजार खास पश्चिमी का भी है। डस्टबिन भी व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

दिवाली पर्व को लेकर भी सफाई अभियान नहीं चला। वार्ड के अनिल सिंह ने बताया कि दीपोत्सव का पर्व है। वार्ड की गलियों को साफ-सुथरा बनाया जाना चाहिए। शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि समय से कूड़ा नहीं उठता। नालियों की साफ-सफाई भी बेहतर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दो शिफ्ट में साफ-सफाई
- सुबह सात से 11 बजे तक।
- दोपहर दो से शाम पांच बजे तक।
- नगर पंचायत कटरामेदनीगंज में 11 वार्ड हैं।
- 36 सफाई कर्मियों की है तैनाती।
----
बोले प्रबुद्ध लोग
0 साफ-सफाई के प्रति सभी को जिम्मेदार होना होगा। गीला व सूखा कूड़ा निर्धारित डस्टबिन में ही डालें। लोगों को भी जागरूक करें।
- डॉ. जाकिर
---
0 गलियों को साफ- सुथरा बनाने की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है। सफाई के बाद मनमाने तरीके से कूड़ा न फेंके। डस्टबिन का प्रयोग करें।
- अंसार अहमद, सेवानिवृत्त अवर अभियंता
---
वर्जन-
वार्डों में नियमित साफ-सफाई की जाती है। जहां भी कूड़ा नहीं उठा है या गंदगी है। वहां टीम भेजकर कूड़ा हटवाया जाएगा। दिवाली से पहले साफ-सफाई हो जाएगी। - इंद्र प्रताप, ईओ, नगर पंचायत कटरामेदनीगंज
----

नगर पंचायत कटरा मेदनीगंज में बजबजाती नाली। संवाद

नगर पंचायत कटरा मेदनीगंज में बजबजाती नाली। संवाद

नगर पंचायत कटरा मेदनीगंज में बजबजाती नाली। संवाद

नगर पंचायत कटरा मेदनीगंज में बजबजाती नाली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed