{"_id":"66f092fa0dc52bc31e0efc04","slug":"diwali-after-one-and-a-half-month-no-seats-vacant-in-trains-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-125094-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: डेढ़ माह बाद दीपावली, ट्रेनों में सीट नहीं खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: डेढ़ माह बाद दीपावली, ट्रेनों में सीट नहीं खाली
विज्ञापन
आगामी 31 अक्तूबर को दीपावली है। ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। ऐसे में त्योहार मनाने के लिए घर आने वाले लोगाें की परेशानी बढ़नी शुरू हो गई है। 20 से 31 अक्तूबर तक दिल्ली, मुंबई और पंजाब के साथ देहरादून से आने वाली ट्रेनों में सीट खाली नहीं है। वेटिंग टिकट पर सफर करने से रेल प्रशासन ने ही रोक लगा दिया है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है।
जिले के लोग बड़ी संख्या में गैर जनपदों और प्रदेशों में रोजगार के सिलसिले में रहते हैं। दीपावली और होली का त्योहार मनाने के लिए वे अपने घर आते हैं। दीपावली 31 अक्तूबर को है। अभी से ही लोग आरक्षण करा चुके हैं। जिसका परिणाम यह है कि दिवाली के डेढ़ माह पहले से ही ट्रेनों में आरक्षित सीटें समाप्त हो चुकी हैं और जिले में ठहरने वाली अधिकांश ट्रेनों में 20 से 31 अक्तूबर तक आरक्षण की लंबी प्रतीक्षा सूची दिख रही है। इस बार सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि वेटिंग टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को स्लीपर और एसी कोच में नहीं बैठने दिया जाएगा। यदि बैठे मिले तो टीईटी उनसे जुर्माना वसूलने के साथ कोच से उतार देगा। इससे लोग ज्यादा परेशान हैं।
20 से 31 अक्तूबर तक किस ट्रेन में कितनी वेटिंग
ट्रेन का नाम वेटिंग लिस्ट की संख्या
साकेत एक्सप्रेस 140
तुलसी एक्सप्रेस 90
उद्योगनगरी 70
भोपाल एक्सप्रेस 193
जनता एक्सप्रेस 85
पंजाबमेल एक्सप्रेस 147
काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 153
पद्मावत एक्सप्रेस नाे रूम
नीलांचल एक्सप्रेस 140
अर्चना एक्सप्रेस 130
गरीब रथ एक्सप्रेस 55
परदेस गए लोग दीपावली का त्योहार परिवार केे साथ मनाने के लिए लौटते हैं। उनको वेटिंग टिकट पर सफर करने का मौका दिया जाएगा, जिनके परिवार में पांच लोग हैं, इनमें से एक या फिर दो लोगों का टिकट कंफर्म है। जिनके परिवार के एक भी सदस्य का टिकट कंफर्म नहीं हुआ है वे सफर नहीं तय कर पाएंगे। त्योहार स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
शमीम अहमद, एसएस।