{"_id":"67718cc1c605a823d70c4ef5","slug":"district-shrouded-in-dense-fog-drizzle-returning-in-the-evening-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-131234-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: घने कोहरे में लिपटा रहा जिला, शाम को फिर हुई बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: घने कोहरे में लिपटा रहा जिला, शाम को फिर हुई बूंदाबांदी
विज्ञापन
जिलेभर में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। कोहरे ने हाईवे और प्रमुख मार्गों पर चल रहे वाहनों पर ब्रेक लगा दी। लाइट जलाकर वाहन चालकों ने धीमी गति से आवागमन किया।
ग्रामीण अंचल में लोगों ने ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लिया। देरशाम को शहरी क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई। रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, मौसम विभाग ने सोमवार को घना कोहरा छाने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। दृश्यता कम होने के चलते धीमी गति से चलाने की अपील की गई है।
मौसम में अचानक हुए बदलाव के बाद रविवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। सूर्य देव की किरणें धरती तक नहीं पहुंंच सकीं। ठंड से बचने के लिए लोगों ने हीटर, ब्लोअर, एसी व अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन
शनिवार के सापेक्ष रविवार को अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री बढ़कर 20.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि सोमवार को भी जिले में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। दृश्यता भी काफी कम रहेगी। आसमान में बादलों की मौजूदगी के कारण धूप निकलने के आसार कम हैं। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी को सकती है।
चौराहों पर नहीं जले अलाव
जिले में ठंड व कोहरा पड़ने के बाद भी अभी तक शहरी क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर अलाव का इंतजाम नहीं हो सका है। नगर पालिका द्वारा चिह्नित 12 में से महज तीन चौराहों पर ही अलाव जलाए गए हैं। जिस कारण गरीब व असहाय लोगों की रातें ठिठुरन के बीच गुजर रही हैं। जबकि विभागीय दावा है कि शहरी क्षेत्र में अलाव जला दिए गए हैं।