फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   District President sitting on dharna over misbehavior with worker in Women's Hospital

अपनी ही सरकार में मांगों को लेकर अस्पताल गेट पर धरने पर बैठे भाजपाई

Mon, 10 Oct 2022 12:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:00 AM IST
सार

डॉ. सोनेलाल पटेल राजकीय मेडिकल कालेज से संबद्ध राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय महिला बिंग में रविवार को प्राइवेट वार्ड को लेकर सुरक्षाकर्मी ने भाजयुमो कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी। आरोप लगाया कि अस्पताल में मरीजों से आपरेशन के नाम रुपये लिए जाते हैं। देर शाम तक भाजयुमो कार्यकर्ताओं का धरना जारी रहा।शासन के आदेश पर प्राइवेट वार्ड के लिए 2500 रुपये जमा कराया जाता है।

विज्ञापन
District President sitting on dharna over misbehavior with worker in Women's Hospital
महिला अस्पताल में मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते भाजयुमों कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

डॉ. सोनेलाल पटेल राजकीय मेडिकल कालेज से संबद्ध राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय महिला बिंग में रविवार को प्राइवेट वार्ड को लेकर सुरक्षाकर्मी ने भाजयुमो कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी। जिसे लेकर हंगामा हो गया। अपनी ही सरकार में उपेक्षित कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पहुंचे भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह को धरने पर बैठना पड़ा। उन्हें समझाने के लिए एसडीएम सदर भी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

भाजयुमो कार्यकर्ता आशीष पांडेय की पत्नी श्वेता ने रविवार को प्राइवेट अस्पताल में आपरेशन से बच्चे को जन्म दिया। उसकी हालत ठीक न देख उसे महिला बिंग के एसएनसीयू में भर्ती करा दिया गया। इस दौरान भाजयुमो के कई पदाधिकारी भी पहुंच गए।
विज्ञापन

बच्चे की देखभाल के साथ श्वेता के उपचार के लिए अस्पताल में ही प्राइवेट वार्ड की मांग करने लगे। जिसके लिए कर्मचारियों ने 27 सौ रुपये जमा करने की बात कही। इसे लेकर उनके बीच विवाद होने लगा। इस बीच सुरक्षाकर्मी ने कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी कर दी। जिसे लेकर हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर पहुंचे भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमन सिंह भी कार्यकर्ताओं के साथ गेट पर ही धरने पर बैठ गए। अस्पताल की सीएमएस समेत चिकित्सकों पर आरोप लगाते हुए लोग नारेबाजी करते रहे। आरोप लगाया कि अस्पताल में मरीजों से आपरेशन के नाम रुपये लिए जाते हैं। रुपये न देने वाले मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। जानकारी मिलने पर एसडीएम सदर शैलेंद्र कुमार वर्मा भी समझाने पहुंचे लेकिन बात नहीं बनी। देर शाम तक भाजयुमो कार्यकर्ताओं का धरना जारी रहा।

शासन के आदेश पर प्राइवेट वार्ड के लिए 2500 रुपये जमा कराया जाता है। मरीज का जो पैसा बचता है। डिस्चार्ज के बाद उसे वापस लौटा दिया जाता है। सुरक्षाकर्मियों ने यदि बदसलूकी की है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
डॉक्टर एसके पांडेय, प्रभारी सीएमएस राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय महिला विंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed