{"_id":"68f28833d67ed7294601ed54","slug":"district-panchayat-members-raised-the-issue-of-dilapidated-roads-and-fertilizers-in-the-meeting-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-150115-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने उठाया जर्जर सड़क और उर्वरक का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने उठाया जर्जर सड़क और उर्वरक का मुद्दा
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में बोलतीं अध्यक्ष माधुरी पटेल। संवाद
विकसित राष्ट्र 2047 का निर्माण करने का संकल्प शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत सदस्यों ने लिया। प्रदेश को विकसित करने की चर्चा के दौरान सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव देते हुए उर्वरक व सड़कों की बदहाली का मुद्दा भी उठाया।
केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से 2047 तक विकसित राष्ट्र को लेकर जन प्रतिनिधियों का सुझाव, सहयोग मांगा जा रहा है। शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत आयोजित बैठक में चर्चा करते हुए सदस्य विजय यादव ने कहा कि विकसित राष्ट्र व प्रदेश के निर्माण में सभी के सहयोग की आवश्यकता है।
ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, विधायक, एमएलसी अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्य की मांग करते हैं पर लापरवाह अफसरों के रवैये से कोई काम समय पर पूरा नहीं होता है। उन्होंने सड़कों की दुर्दशा में सुधार के साथ ही सिंचाई व्यवस्था में बदलाव की मांग की।
विज्ञापन
मंगरौरा से जिला पंचायत सदस्य पूनम इंसान ने कहा कि आधी आबादी में महिलाओं को भी इस काम में आगे आना होगा। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आरिफ खान ने कहा कि शिक्षा, युवाओं को रोजगार की व्यवस्था होने पर देश विकसित होगा।
सिंचाई, लोक निर्माण विभाग समेत कई विभागों के अधिकारियों ने जिला पंचायत सदस्यों के प्रस्ताव पर गलत जानकारी दी। जिसके चलते उन्हें सदस्यों के विरोध का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ता देख जिला पंचायत अध्यक्ष माधुरी पटेल ने भरोसा दिलाया कि सभी के प्रस्ताव पर जल्द कामकाज शुरू होगा। शासन से बजट मिला है। इस बीच सदस्यों ने कामकाज में भेदभाव का आरोप भी लगाया।
इस मौके पर बाबागंज विधायक विनोद सरोज, विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल, सांसद प्रतिनिधि बीएल पटेल मौजूद रहे। बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह ने किया।