फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   District ODF, no toilets in villages

गजब: जिला ओडीएफ, गांवों में नहीं बने शौचालय

Sat, 05 Jan 2019 12:43 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Jan 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
District ODF, no toilets in villages
शोपीस बना शौचालय - फोटो : प्रतापगढ़
जिला ओडीएफ घोषित हो गया है, लेकिन अभी गांवों में शौचालय बनाने का लक्ष्य नहीं पूरा हुआ है। संडवा चंद्रिका विकास खंड के बंडाखुटार गांव में करीब 134 शौचालयों की जीओ टैगिंग नहीं होने पर पांच ग्राम पंचायत अधिकारियों को नोटिस देकर सप्ताह भर का समय दिया गया है।  
विज्ञापन

जिला ओडीएफ घोषित होने के बाद भी जिम्मेदार शौचालय बनवाने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। डीएम की नाराजगी पर डीपीआरओ ने संडवा चंद्रिका विकास खंड के बंड़ाखुटार की ग्राम पंचायत अधिकारी सीमा यादव के 134 शौचालयों का निर्माण नहीं कराने पर सप्ताह भर का समय दिया है।
विज्ञापन

इस गांव में 330 शौचालय बनाने का लक्ष्य दिया गया था। बिहार विकासखंड के बेधनगोपालपुर में तकरीबन 697 शौचालयों के लक्ष्य के सापेक्ष 203 शौचालयों का निर्माण होने और 484 अधूरा होने पर सचिव प्रभुनाथ को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगरौरा ब्लाक के रायगढ़ ग्राम पंचायत में लगभग 693 शौचालयों में 212 का निर्माण कराया गया, जबकि तकरीबन 481 अधूरे होने पर सचिव देवराज पांडेय को नोटिस थमाया गया है। कालाकांकर ब्लाक के कुसुवापुर ग्राम पंचायत में करीब 766 शौचालयों में से 466 बनवाए गए, जबकि 300 अभी अधूरे होने पर सचिव दीपक कुमार को नोटिस दिया गया है।
मानधाता ब्लाक के सरायदेवराय ग्राम पंचायत में 171 शौचालयों का लक्ष्य था, जिसमें 42 का निर्माण हुआ और 128 शौचालयों की जीओ टैगिंग नहीं होने पर सप्ताह भर में तैयार करने का नोटिस दिया गया है। डीपीआरओ उमाकांत पांडेय ने बताया कि लापरवाही करने वाले सचिवों के खिलाफ जल्द कार्रवाई होगी।  


मंडी में होती है परेशानी
महुली मंडी में शौचालय नहीं है, इससे व्यापारियों को खुले में शौच जाना पड़ता है। मंडी परिसर में एक शौचालय बना भी है, तो उसमें कर्मचारियों ने ताला लगा रखा है। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आश्चर्य की बात तो यह है कि नगर पालिका परिषद ओडीएफ हो चुका है, मगर अभी तक अफसरों की नजर मंडी तक नहीं पहुंची है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed