{"_id":"608b9d83948aa43fea012b4a","slug":"district-hospital-emergency-ward-shut-down-in-jila-asptal-patient-are-trubling-for-traetment","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे कैसे हारेगा कोरोना : प्रतापगढ़ जिला अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में लगा ताला, इलाज के लिए भटक रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसे कैसे हारेगा कोरोना : प्रतापगढ़ जिला अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में लगा ताला, इलाज के लिए भटक रहे मरीज
Fri, 30 Apr 2021 11:38 AM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:38 AM IST
सार
कोरोना महामारी के रोजाना भयावह होते स्वरूप को देखते हुए जहां सरकार हर स्तर पर इससे निपटने का प्रयास कर रही है, वहीं उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में ताला लगा दिया गया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में लगा ताला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना महामारी के रोजाना भयावह होते स्वरूप को देखते हुए जहां सरकार हर स्तर पर इससे निपटने का प्रयास कर रही है, वहीं उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में ताला लगा दिया गया है।
विज्ञापन
ऐसे में सबके जेहन में एक ही सवाल है कि मरीजों को इलाज के लिए कहां लेकर जाए? अस्पताल की तरफ से बताया गया है कि अक्सर मारपीट होने से तंग आकर इमरजेंसी वार्ड को बंद कर दिया गया है। शुक्रवार सुबह दबंगों ने इमरजेंसी में वॉर्ड ब्वॉय और फार्मासिस्ट की पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन
जिसके बाद इमरजेंसी वॉर्ड को बंद कर दिया है। कामकाज पूरी तरह से ठप्प हो गया है। इसका सीधा प्रभाव कोरोना मरीजों के ऊपर पड़ेगा। जिला में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। अगर इमरजेंसी वॉर्ड नहीं खोला तो मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन