{"_id":"6685eebca493bcd5e40abd84","slug":"disabled-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-pratapgarh-news-c-3-1-ald1007-407819-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: अंतू थाना क्षेत्र के आधारपुर गांव के समीप हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: अंतू थाना क्षेत्र के आधारपुर गांव के समीप हुआ हादसा
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के आधारपुर गांव के समीप टेंपो-बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक चालक की मौत हो गई। उसके साथी का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। बाइक चालक की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
अंतू क्षेत्र के जगतीपुर निवासी हरिवंश तिवारी (48) गांव के रहने वाले साथी धर्मेंद्र तिवारी (45) के साथ बाइक से बुधवार दोपहर करीब तीन बजे शहर जा रहे थे। अधारपुर गांव के पास सामने से आ रहे टेंपो से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक टेंपो छोड़कर भाग निकला।
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां चिकित्सकों ने हरिवंश को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र तिवारी का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मृतक हरिवंश की पत्नी की करीब पांच वर्ष पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। मृतक के एक बेटे और बेटी की शादी हो चुकी है। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई।