फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Disabled woman committed suicide by hanging herself

Pratapgarh News: दिव्यांग महिला ने फंदे से लटकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Disabled woman committed suicide by hanging herself
पारिवारिक कलह से तंग दिव्यांग महिला ने साड़ी के फंदे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। जिससे घर में मातम पसरा रहा।
विज्ञापन

नगर पंचायत सुवंसा बंदीपट्टी नौडेरा गांव की रहने वाली राजकुमारी (30) का पति से फोन पर किसी बात को लेकर मंगलवार शाम विवाद हो गया। विवाद से नाराज महिला ने कमरे में टेबल के सहारे चढ़कर पंखे के हुक में साड़ी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। बहन के बेटे ने मौसी को फंदे पर झूलते देख शोर मचाया। शोर सुनकर पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मृतका अपने घर पर पति राहुल और ससुर आदेश रजक के साथ रहती थी। उसकी सास मुंबई में रहती है। सूचना मिलने पर रानीगंज के जगदीशपुर गांव से मायके वाले पहुंचे। फतनपुर थानाध्यक्ष अभिषेक सिरोही ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed