{"_id":"5e4c3cb78ebc3ef2607e4e2e","slug":"dinesh-singh-becomes-vice-president-and-ramkumar-becomes-general-minister-in-comparison-to-thorns-pratapgarh-news-ald268883229","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकतरफा मुकाबले में संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने अनिल तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकतरफा मुकाबले में संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने अनिल तिवारी
विज्ञापन
लालगंज में संयुक्त अधिवक्ता संघ के चुनाव में नव निर्वाचित पदाधिकारी।
- फोटो : PRATAPGARH
लालगंज। तहसील में संयुक्त अधिवक्ता संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद के एकतरफा मुकाबले में अनिल तिवारी महेश ने जीत दर्ज की है। महामंत्री व उपाध्यक्ष पद के लिए कांटे का संघर्ष दिखने को मिला। मतगणना के बाद देर शाम सभी पदों के परिणाम की घोषणा होते ही जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशी व समर्थक खुशी से झूम उठे। समर्थकों ने पटाखे फोड़े और निर्वाचित होने वाले पदाधिकारियों को फूल-मालाओं से लाद दिया।
लालगंज तहसील में मंगलवार को गहमागहमी के बीच संयुक्त अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न हुआ। सुबह नौ बजे से तीन बजे तक हुए मतदान में 377 मतदाताओं में से 374 ने अध्यक्ष समेत सात पदों के लिए वोट डाला। मतदान संपन्न होने के बाद अपराह्न चार बजे बाद चुनाव समिति की देखरेख में मतगणना कराई गई। देर शाम तक एक एक परिणामों की घोषणा भी होने लगी। संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद पर अनिल त्रिपाठी महेश ने 238 मत हासिल कर एकतरफा जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी 87 मत पाने वाले हरिकेश बहादुर पटेल को 151 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। वहीं हरिशंकर द्विवेद्वी को 43 व राम सिंह सरोज को सिर्फ 03 मत ही मिले। तीन मत अवैध घोषित किया गया। उपाध्यक्ष (सिविल) पद के लिए कांटे का मुकाबला देखने को मिला। इस पद पर दिनेश बहादुर सिंह ने 137 मत लेकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी 136 मत पाने वाले शहजाद अंसारी को सिर्फ एक मतों के अंतर से शिकस्त दी। संजय कुमार ओझा को 99 मत मिला, जबकि दो मत अवैध निकला।
वहीं दूसरे उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में विनय कुमार शुक्ल ने 138 मत हासिल कर 110 मत पाने वाले विजय कुमार यादव को 28 वोटों से हरा दिया। अबरार अहमद को 98 व विजय कुमार को 24 मतों पर संतोष करना पड़ा। चार मत अवैध घोषित किया गया। उधर, महामंत्री पद पर कड़ी टक्कर देखने को मिली। जिसमें रामकुमार पांडेय 149 मत ने प्रवीण कुमार यादव 141 को महज आठ वोटों से हरा दिया। इसी पद पर धीरेंद्र कुमार शुक्ल को 64 व अखिलेश कुमार को 17 मत मिले। तीन मत अवैध घोषित कर दिया गया। इसी क्रम में कोषाध्यक्ष पद पर शशिकांत शुक्ल 234 मत लेकर 131 मत पाने वाले धर्मवीर गौतम को 103 वोटों से हरा दिया। इस पद पर नौ मत अवैध निकला। सहमंत्री पद पर शिवेंद्र तिवारी 219 मत ने जयप्रकाश यादव 148 मत को 71 वोटों से पराजित कर दिया। जबकि प्रचार मंत्री पर के लिए हुई मतगणना में राजेश कुमार द्विवेद्वी 199 मत ने 162 मत पाने वाले कमलेश कुमार द्विवेद्वी 37 मतों से हरा दिया। उधर, आय-व्यय निरीक्षक व कार्यकारिणी सदस्य के लिए निर्विरोध निर्वाचन पहले ही हो चुका था। नतीजों की घोषणा के पश्चात जीत दर्ज करने प्रत्याशियों को चुनाव समिति के अध्यक्ष कमलेश कुमार तिवारी ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। प्रमाण पत्र मिलते ही जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों के समर्थकों ने उन्हे फूल मालाओं से लाद दिया और पटाखे फोडक़र अपनी प्रसन्नता जताई। मतगणना के दौरान चुनाव समिति के महामंत्री विनोद मिश्र, मीडिया प्रभारी दीपेंद्र तिवारी, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, संजय सिंह आदि मौजूद रहे। नतीजों के ऐलान के बाद तहसील परिसर स्थित पार्क में हुई सभा पदाधिकारियों ने इसे अधिवक्ताओं की जीत करार दिया।
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ चुनाव
लालगंज। संयुक्त अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर गहमागहमी को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सीओ जगमोहन समेत चार थानों की फोर्स व पीएसी को तैनात किया गया था। गेट से लेकर परिसर तक पुलिस ही पुलिस दिखाई दे रही थी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने भी मतदान कक्ष पहुंचकर जायजा लिया। उन्होने अधिवक्ताओं से शांतिपूर्ण चुनाव के लिए अपील की। देर शाम मतगणना समाप्त हुई तो पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
ढोल नगाड़े संग निकाला विजय जुलूस
लालगंज। मतगणना के बाद जैसे ही परिणाम की घोषणा हुई तो समर्थकों को जोश आसमान पर पहुंच गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल तिवारी की अगुवाई में समर्थकों ने ढोल नगाड़े के साथ लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर जुलूस लेकर निकल पड़े। इंदिरा चौक तक अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए पहुंचे। इसके बाद जुलूस बाबा घुइसरनाथ धाम रवाना हुआ तो हाईवे पर यातायात बहाल हो सका।