फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dilapidated house collapsed, four injured including teenager buried under debris, chaos created

प्रतापगढ़ : जर्जर मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबकर किशोरी समेत चार घायल, मची अफरा तफरी

Sat, 10 Jun 2023 04:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 10 Jun 2023 04:58 PM IST
सार

स्टेशन रोड पर मरम्मत के दौरान एक जर्जर मकान का छत गिरने से परिवार के चार लोग दब गए। इसमें एक वृद्ध और किशोरी सहित चार लोग शामिल हैं। घटना के बाद से इलाके में अफरातफरी का माहौल है। घायलों को मलबे से निकालकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

विज्ञापन
Dilapidated house collapsed, four injured including teenager buried under debris, chaos created
प्रतापगढ़ में जर्जर मकान गिरने से मची अफरातफरी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहर के स्टेशन रोड पर शनिवार दोपहर मकान का छत भरभरा कर गिर पड़ा। मलबे में दबने से बाबा 65 वर्ष और अरमान के परिवार के तीन बच्चे घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। जर्जर मकान की मरम्मत का कार्य चल रहा था। घटना के बाद स्टेशन रोड पर अफरा-तफरी का माहौल कायम है। बचाव कार्य में पुलिस और स्थानीय लोग जुटे हैं।

विज्ञापन


स्टेशन रोड पर स्थित एक जर्जर मकान की मरम्मत का कार्य चल रहा था। शनिवार को दोपहर में निर्माण कार्य के दौरान मकान का छत बैठ गया। मलबे में चार लोग दब गए। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे लोगों को काफी मशक्कत के बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस पहुंच गई। 

विज्ञापन

Dilapidated house collapsed, four injured including teenager buried under debris, chaos created
जर्जर मकान ढहने से मची अफरातफरी। - फोटो : अमर उजाला।

घटना दोपहर में हुई। इस समय मकान की मरम्मत का कार्य चल रहा था। अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। मुहल्ले के लोगों ने मौके पर पहुंचकर मलबे में तबे लोगों को बाहर निकाला। मौके पर एंबुलेंस की गाड़ियां पहुंच गईं। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed